Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ आ रहा 131 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2023 TK15 अपोलो समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ आ रहा 131 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड

Oct 20, 2023
10:06 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2023 TK15 नामक एक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से हमारे ग्रह की तरफ आ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 TK15 आज (20 अक्टूबर) लगभग 3.7 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। यह वर्तमान में लगभग 22,851 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

अलर्ट

नासा कब जारी करती है अलर्ट? 

एस्ट्रोयड 2023 TK15 एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है और इसका आकार किसी इमारत के समान लगभग 131 फीट चौड़ा है। बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है। बता दें, एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

नासा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक 13 लाख से अधिक एस्ट्रोयड्स को खोजा जा चुका है, जिनमें से कुछ का आकार किसी क्रिकेट के मैदान जितना बड़ा है। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाने वाले ज्यादातर एस्ट्रोयड लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं।