Page Loader
एस्ट्रोयड 2023 QG आज पहुंचेगा पृथ्वी के काफी करीब, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2023 QG अपोलो समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

एस्ट्रोयड 2023 QG आज पहुंचेगा पृथ्वी के काफी करीब, नासा ने जारी किया अलर्ट

Sep 03, 2023
10:16 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2023 QG नामक एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 QG वर्तमान में लगभग 18,794 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। आज (3 सितंबर) 27 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके पृथ्वी के काफी करीब पहुंचने की आशंका है।

आकार

एस्ट्रोयड 2023 QG का आकार

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 QG का आकार किसी बहुमंजिला इमारत के समान लगभग 240 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। 2023 QG के अतिरिक्त 2023 QH1 नामक एक अन्य एस्ट्रोयड भी तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। आज लगभग 31 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। इसका आकार किसी विमान के समान लगभग 73 फीट चौड़ा है।

तथ्य

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है। बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।