Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 NR1, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2023 NR1 का आकार 240 फीट चौड़ा है

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2023 NR1, नासा ने जारी किया अलर्ट

Jul 22, 2023
12:00 pm

क्या है खबर?

बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट से रास्ता भटककर एक एस्ट्रोयड तेजी से पृथ्वी की तरफ आ रहा है, जिसको लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 NR1 नामक यह एस्ट्रोयड वर्तमान में 54,710 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। आज 69 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंचने की संभावना है।

आकार

एस्ट्रोयड 2023 NR1 का आकार

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 NR1 का आकार किसी बहुमंजिला इमारत के समान लगभग 240 फीट चौड़ा है। बता दें, जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है। अंतरिक्ष एजेंसी पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से पृथ्वी के करीब आने वाले एस्ट्रोयड्स पर नजर रखती है। ज्यादातर एस्ट्रोयड निकल और लोहे जैसे धातुओं से बने होते हैं।