Page Loader
एस्ट्रोयड 2023 MU तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की तरफ, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2023 MU का आकार 170 फीट चौड़ा है (तस्वीर: नासा)

एस्ट्रोयड 2023 MU तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की तरफ, नासा ने जारी किया अलर्ट

Jun 23, 2023
01:26 pm

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर एक एस्ट्रोयड आज (23 जून) पृथ्वी के काफी करीब पहुंच सकता है, जिसको लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 MU नामक इस एस्ट्रोयड का आकार किसी इमारत के समान लगभग 170 फीट चौड़ा है। यह एस्ट्रोयड 50,305 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ आगे बढ़ रहा है और आज यह पृथ्वी के काफी करीब से गुजरेगा।

संबंध

अपोलो समूह से संबंधित एस्ट्रोयड 2023 MU

जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है। बता दें, ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित होता है। एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाने वाले एस्ट्रोयड लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन करके वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।