Page Loader
एस्ट्रोयड 2023 MB6 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की तरफ, नासा ने जारी किया अलर्ट
एस्ट्रोयड 2023 MB6 का आकार लगभग 130 फीट चौड़ा है

एस्ट्रोयड 2023 MB6 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की तरफ, नासा ने जारी किया अलर्ट

Jul 01, 2023
02:18 pm

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर एक एस्ट्रोयड तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है, जिसको लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। एस्ट्रोयड 2023 MB6 नामक यह एस्ट्रोयड वर्तमान में 39,391 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ आगे बढ़ रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, इस एस्ट्रोयड का आकार किसी इमारत के समान लगभग 130 फीट चौड़ा है। यह 53 लाख किलोमीटर की दूरी पर आज (1 जुलाई) पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है।

संबंध

अपोलो समूह से संबंधित एस्ट्रोयड 2023 MB6

एस्ट्रोयड 2023 MB6 अपोलो समूह से संबंधित है और इसे 18 जून, 2023 को खोजा गया था। अंतरिक्ष वेबसाइट द स्काई के अनुसार, यह लगभग 465 दिनों में सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा करता है। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन करके वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।