Page Loader
पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2023 HW5, जानिए इसका आकार 
एस्ट्रोयड 2023 HW5 का आकार लगभग 147 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा एस्ट्रोयड 2023 HW5, जानिए इसका आकार 

Apr 29, 2023
02:03 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) ने विमान के आकार के एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। एस्ट्रोयड 2023 HW5 नामक यह एस्ट्रोयड वर्तमान में लगभग 31,536 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है और आज (29 अप्रैल) यह 60 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 HW5 का आकार लगभग 147 फीट चौड़ा है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य

सौरमंडल में मौजूद ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं। नासा अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से इन सभी एस्ट्रोयड्स पर नजर रखती है। एस्ट्रोयड मुख्य रूप से तीन (C, S और M) प्रकार के होते हैं और यह निकल और लोहे जैसी धातुओं से बने होते हैं। C-प्रकार के एस्ट्रोयड कार्बन युक्त पदार्थ से, S-प्रकार के एस्ट्रोयड सिलिकेट खनिज से और M-प्रकार के एस्ट्रोयड धातु से बने होते हैं।