Page Loader
एस्ट्रोयड 2023 HG1 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, जारी हुआ अलर्ट
एस्ट्रोयड 2023 HG1 का आकार लगभग 60 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

एस्ट्रोयड 2023 HG1 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, जारी हुआ अलर्ट

May 08, 2023
09:59 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) ने एस्ट्रोयड 2023 HG1 नामक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। यह एस्ट्रोयड वर्तमान में लगभग 8,494 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और आज 41 लाख किलोमीटर की दूरी पर हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 HG1 का आकार लगभग 60 फीट चौड़ा है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य 

एस्ट्रोयड मुख्य रूप से 3 (C, S और M) प्रकार के होते हैं और यह निकल और लोहे जैसी धातुओं से बने होते हैं। C-प्रकार के एस्ट्रोयड कार्बन युक्त पदार्थ से, S-प्रकार के एस्ट्रोयड सिलिकेट खनिज से और M-प्रकार के एस्ट्रोयड धातु से बने होते हैं। सौरमंडल में मौजूद ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं। नासा अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से इन सभी एस्ट्रोयड्स पर नजर रखती है।