Page Loader
एस्ट्रोयड 2023 FP5 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, जानिए इसका आकार
एस्ट्रोयड 2023 FP5 का आकार 120 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

एस्ट्रोयड 2023 FP5 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, जानिए इसका आकार

Apr 09, 2023
01:41 pm

क्या है खबर?

नासा ने किसी हवाई जहाज के आकार के एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 FP5 नामक एस्ट्रोयड लगभग 50,796 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और आज (9 अप्रैल) लगभग 40 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। इस एस्ट्रोयड का आकार लगभग 120 फीट चौड़ा है।

खतरा

एस्ट्रोयड 2023 FP5 से कितना बड़ा है खतरा?

एस्ट्रोयड 2023 FP5 से पृथ्वी को किसी बड़े नुकसान की संभावना नहीं है, क्योंकि इसका आकार केवल 120 फीट चौड़ा है और यह पृथ्वी के 40 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजर रहा है। गुरुत्वाकर्षण बल के कारण अगर यह एस्ट्रोयड रास्ता भटककर पृथ्वी के बहुत करीब आ जाता है, तो इससे किसी एक क्षेत्र में हल्का नुकसान हो सकता है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तो नासा अलर्ट जारी करती है।