Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ आ रहा एस्ट्रोयड 2022 BF2 
पृथ्वी की तरफ आ रहें 2 बड़े एस्ट्रोयड (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ आ रहा एस्ट्रोयड 2022 BF2 

Aug 15, 2024
02:29 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2 एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहे हैं। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2022 BF2 लगभग 50 लाख किलोमीटर की दूरी पर 17 अगस्त को पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। यह बड़ा एस्ट्रोयड वर्तमान में लगभग 61,374 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है।

आकार

कितना बड़ा है एस्ट्रोयड 2022 BF2?

नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2022 BF2 का आकार लगभग 492 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। एस्ट्रोयड 2024 OY2 नामक एक अन्य एस्ट्रोयड को लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है। यह 17 अगस्त को लगभग 16 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। यह वर्तमान में लगभग 20,456 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य

नासा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अब तक 13 लाख से अधिक एस्ट्रोयड्स को खोजा जा चुका है, जिनमें से कुछ का आकार किसी क्रिकेट के मैदान जितना बड़ा है। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाने वाले ज्यादातर एस्ट्रोयड लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं।