Page Loader
एस्ट्रोयड 2020 FV4 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, अंतरिक्ष एजेंसियां अलर्ट पर
एस्ट्रोयड 2020 FV4 का आकार लगभग 92 फीट चौड़ा है

एस्ट्रोयड 2020 FV4 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, अंतरिक्ष एजेंसियां अलर्ट पर

Mar 13, 2023
10:48 am

क्या है खबर?

नासा के प्लेनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस ने एस्ट्रोयड 2020 FV4 को लेकर अलर्ट जारी किया है। नासा के अनुसार, यह एस्ट्रोयड लगभग 29,350 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज (13 मार्च) को यह 67 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। इस एस्ट्रोयड को वैज्ञानिकों ने साल 2020 में खोजा था और इसका आकार में किसी विमान के समान लगभग 92 फीट चौड़ा है।

अलर्ट

एस्ट्रोयड को लेकर कब जारी होता है अलर्ट?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपने भू-आधारित और अंतरिक्ष आधारित कई टेलीस्कोपों की मदद से सौरमंडल में मौजूद सभी एस्ट्रोयड पर नजर रखती है। बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब प्लेनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस अलर्ट जारी करता है। बता दें, ज्यादातर एस्ट्रोयड निकल और लोहे जैसे धातुओं से बने होते हैं।