Page Loader
एस्ट्रोयड 2018 KR तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, नासा अलर्ट पर
एस्ट्रोयड 2018 KR का आकार लगभग 59 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

एस्ट्रोयड 2018 KR तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, नासा अलर्ट पर

Jun 07, 2023
11:18 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड 2018 KR नामक एस्ट्रोयड तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, जिसको लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है। वर्तमान में यह एस्ट्रोयड 17,554 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है और आज (7 जून) 24 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 HG1 का आकार किसी विमान के समान लगभग 59 फीट चौड़ा है।

तथ्य 

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य 

सौरमंडल में मौजूद ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं। नासा अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से इन सभी एस्ट्रोयड्स पर नजर रखती है। एस्ट्रोयड मुख्य रूप से 3 (C, S और M) प्रकार के होते हैं और यह निकल और लोहे जैसी धातुओं से बने होते हैं। C-प्रकार के एस्ट्रोयड कार्बन युक्त पदार्थ से, S-प्रकार के एस्ट्रोयड सिलिकेट खनिज से और M-प्रकार के एस्ट्रोयड धातु से बने होते हैं।