Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 680 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा ने जारी की चेतावनी
एस्ट्रोयड 2014 HK129 पृथ्वी की ओर आ रहा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 680 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा ने जारी की चेतावनी

Dec 20, 2022
01:38 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक 600 फीट से भी ज्यादा चौड़ा एस्ट्रोयड मंगलवार को पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने वाला है। वैसे तो ज्यादातर एस्ट्रोयड मंगल और बृहस्पति की कक्षा के बीच एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं, लेकिन ये कभी-कभी पृथ्वी के करीब आ जाते हैं। बता दें, आज पृथ्वी के पास आने वाला एस्ट्रोयड उतना खतरनाक नहीं है, लेकिन नासा ने चेतावनी दी है कि एक और बड़ा एस्ट्रोयड 2014 HK129 पृथ्वी की ओर आ रहा है।

जानकारी

680 फीट चौड़ा है एस्ट्रोयड 2014 HK129

2014 HK129 नामक एस्ट्रोयड आज यानी 20 दिसंबर को पृथ्वी के पास से गुजरेगा। इसका आकार किसी बड़े स्टेडियम के समान 680 फीट चौड़ा है और यह 41,689 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा के मुताबिक, एस्ट्रोयड 2014 HK129 आज 25 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के करीब पहुंचेगा। बता दें, नासा के पास डार्ट मिशन की मदद से एस्ट्रोयड से पृथ्वी की रक्षा करने की योजना है।