Loading...
ऐपल ने 110 देशों में यूजर्स को भेजा स्पाइवेयर अलर्ट, कैसे रहें सुरक्षित?
ऐपल ने 110 देशों में यूजर्स को भेजा स्पाइवेयर अलर्ट

ऐपल ने 110 देशों में यूजर्स को भेजा स्पाइवेयर अलर्ट, कैसे रहें सुरक्षित?

Aug 14, 2026
10:30 am

क्या है खबर?

ऐपल ने आईफोन, आईपैड और मैक यूजर्स के लिए स्पाइवेयर को लेकर नई चेतावनी जारी की है। कंपनी ने बताया कि उसने 110 देशों में ऐसे लोगों को थ्रेट नोटिफिकेशन भेजे हैं, जिन्हें भाड़े के स्पाइवेयर से निशाना बनाए जाने का शक है। ऐपल के मुताबिक, इस तरह के हमले बेहद गंभीर होते हैं और यूजर्स की निजी जानकारी खतरे में डाल सकते हैं। कंपनी अब प्रभावित लोगों को डिवाइस सुरक्षित रखने के तरीके भी बता रही है।

जासूसी

स्पाइवेयर से कैसे हो सकती है जासूसी और ठगी?

स्पाइवेयर किसी डिवाइस में घुसने के बाद निजी जानकारी तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है।

इससे संदेश, फोटो, संपर्क, ईमेल और दूसरी संवेदनशील जानकारी खतरे में पड़ सकती है। चोरी की जानकारी का इस्तेमाल पहचान की नकल, ऑनलाइन ठगी या खाते पर कब्जे के लिए किया जा सकता है।

ऐसे हमलों में यूजर को अनजान लिंक, संदेश या फाइल के जरिए फंसाने की कोशिश भी हो सकती है। इसलिए किसी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

नोटिफिकेशन

ऐपल ने थ्रेट नोटिफिकेशन में क्या बताया?

ऐपल का थ्रेट नोटिफिकेशन मिलने का मतलब यह जरूरी नहीं कि डिवाइस पूरी तरह हैक हो चुका है, लेकिन कंपनी को संभावित लक्षित हमले के संकेत मिले हैं।

ऐसे यूजर्स को तुरंत डिवाइस का नया सॉफ्टवेयर अपडेट करने, मजबूत पासकोड लगाने और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करने की सलाह दी गई है।

ऐपल ने अनजान लोगों के लिंक या अटैचमेंट से बचने और ऐप केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से डाउनलोड करने की भी सलाह दी है।

ADVERTISEMENT

सावधानियां

स्पाइवेयर से बचने के लिए अपनाएं ये सावधानियां

अगर ऐपल का थ्रेट नोटिफिकेशन मिले तो सबसे पहले डिवाइस को नवीनतम सॉफ्टवेयर पर अपडेट करें।

ऐपल अकाउंट का मजबूत और अलग पासवर्ड रखें तथा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर चालू करें। समर्थित आईफोन में स्टोलेन डिवाइस प्रोटेक्शन और जरूरत पड़ने पर लॉकडाउन मोड भी सक्रिय किया जा सकता है।

अनजान मैसेजेस पर प्रतिक्रिया न दें और संदिग्ध लिंक न खोलें। ऐपल ने प्रभावित यूजर्स को विशेषज्ञ डिजिटल सुरक्षा सहायता लेने की भी सलाह दी है।

ADVERTISEMENT