Page Loader
दिल्ली और मुंबई के किन मॉल्स में खुलेंगे ऐपल के रिटेल स्टोर?
ऐपल वर्तमान में भारत में अपने ई-स्टोर के माध्यम से डिवाइस बेचती है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

दिल्ली और मुंबई के किन मॉल्स में खुलेंगे ऐपल के रिटेल स्टोर?

Mar 21, 2023
01:32 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज ऐपल कथित तौर पर अगले महीने भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारत में अपने ऑफलाइन स्टोर सबसे पहले दिल्ली और मुंबई में खोलेगी। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में स्टोर अप्रैल में खुलेगा और दिल्ली में रिटेल स्टोर को अप्रैल से जून तक खोला जा सकता है। कंपनी वर्तमान में अपने ई-स्टोर के माध्यम से आईफोन और अन्य डिवाइस बेचती है।

जगह

दिल्ली और मुंबई के किस मॉल में खुलेंगे रिटेल स्टोर? 

ऐपल भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर मुंबई के बांद्रा पूर्व इलाके में स्थित जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में और दूसरा दिल्ली के साकेत इलाके में स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में खोलेगी। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में जगह कथित तौर पर बड़ी होगी और 22,000 वर्ग फुट में फैली होगी, जबकि दिल्ली में स्टोर 10,000 वर्ग फुट से अधिक का होगा। मुंबई में स्टोर लॉन्च कार्यक्रम में ऐपल के रिटेल उपाध्यक्ष डिएड्रे ओ'ब्रायन के भाग लेने की उम्मीद है।