Page Loader
ऐपल के पैरेंटल कंट्रोल फीचर 'स्क्रीन टाइम' में आया बग, यूजर्स को हो रही समस्या
ऐपल इस समस्या को ठीक करने का प्रयास कर रही है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

ऐपल के पैरेंटल कंट्रोल फीचर 'स्क्रीन टाइम' में आया बग, यूजर्स को हो रही समस्या

Jul 31, 2023
11:27 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी ऐपल ने 2018 में स्क्रीन टाइम नामक एक पैरेंटल कंट्रोल फीचर पेश किया था। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, माता-पिता स्क्रीन टाइम कंट्रोल फीचर के साथ समस्याओं का सामना कर रहे हैं और उन्होंने अपनी निराशा ऑनलाइन व्यक्त की है। यूजर्स ने पाया है कि सेटिंग्स प्रभावी नहीं हो रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप बच्चों को ऐप्स पर अतिरिक्त समय मिल रहा है या बिना किसी प्रतिबंध के वह वयस्क कंटेंट को भी एक्सेस कर पा रहे हैं।

फीचर

स्क्रीन टाइम फीचर

स्क्रीन टाइम फीचर का उद्देश्य ऐपल के आईफोन, आईपैड और आईमैक जैसे उपकरणों पर माता-पिता को अपने बच्चों के लिए ऐप एक्सेस को प्रतिबंधित करने और स्क्रीन टाइम को सीमित करने में सक्षम बनाना है। ऐपल इस समस्या को ठीक करने का प्रयास कर रही है और जल्द ही इसके लिए कोई अपडेट भी रिलीज कर सकती है। इससे पहले 2020 में भी यूजर्स ने बड़ी संख्या में स्क्रीन टाइम फीचर में समस्या को लेकर रिपोर्ट किया था।