Loading...
ऐपल ने लॉन्च किया नया ऐपल TV 4K, मिलेगा सिरी AI का सपोर्ट
ऐपल ने लॉन्च किया नया ऐपल TV 4K

ऐपल ने लॉन्च किया नया ऐपल TV 4K, मिलेगा सिरी AI का सपोर्ट

Oct 14, 2026
08:37 am

क्या है खबर?

ऐपल ने अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स की नई रेंज के तहत अपडेटेड ऐपल TV 4K पेश किया है। इस बार कंपनी ने डिवाइस में अपने नए AI असिस्टेंट सिरी को खास जगह दी है। इसके जरिए यूजर्स टीवी देखते समय बोलकर कई सवाल पूछ सकेंगे और अपनी पसंद के अनुसार सुझाव पा सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, नया ऐपल TV 4K पहले से तेज है और इसमें मनोरंजन के साथ स्मार्ट होम से जुड़े कई नए फीचर्स भी दिए गए हैं।

चिप

A19 चिप से चलेगा नया ऐपल TV 4K

नए ऐपल TV 4K में A19 चिप दी गई है, जिसका इस्तेमाल आईफोन 17 और आईफोन एयर में भी होता है।

इसकी CPU परफॉर्मेंस पिछली पीढ़ी से 50 प्रतिशत तक तेज है, जबकि GPU की गति दोगुनी तक है। इसमें सिरी AI की मदद से फिल्म और टीवी शो के सुझाव मिलेंगे।

यूजर्स किसी कार्यक्रम के बारे में जानकारी पूछ सकेंगे और यह भी जान सकेंगे कि कोई सामग्री बच्चों की उम्र के हिसाब से उपयुक्त है या नहीं।

स्पीकर

4 होमपॉड स्पीकर से बना सकेंगे सराउंड साउंड

नए ऐपल TV 4K को 4 होमपॉड मिनी 2 या दूसरी पीढ़ी के होमपॉड स्पीकर से जोड़कर सराउंड साउंड का अनुभव लिया जा सकता है।

इसमें फाइन माय फीचर भी है, जो खोए हुए रिमोट को आवाज बजाकर ढूंढने में मदद करता है। यूजर्स कुछ स्मार्ट डोरबेल से दरवाजे पर आए व्यक्ति को टीवी पर देख सकेंगे।

स्मार्ट लॉक होने पर टीवी से दरवाजा खोलना भी संभव होगा। इसमें फेसटाइम कॉल और तस्वीरों के लिए नए विकल्प भी मिलते हैं।

ADVERTISEMENT

कीमत

कितनी है इसकी कीमत?

ऐपल के नए ऐपल TV 4K की खुदरा कीमत 299 डॉलर (लगभग 29,000 रुपये) रखी गई है।

कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं, जबकि इसकी बिक्री 13 नवंबर से शुरू होगी। डिवाइस में आईक्लाउड तस्वीरों को दिखाने के लिए अपनी पसंद का फीड बनाने और स्क्रीन सेवर बदलने जैसे विकल्प भी दिए गए हैं।

कंपनी की तरफ से भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENT