Loading...
ऐपल ने लॉन्च किया होमपॉड मिनी 2, जानिए फीचर्स और कीमत
ऐपल ने लॉन्च किया होमपॉड मिनी 2

ऐपल ने लॉन्च किया होमपॉड मिनी 2, जानिए फीचर्स और कीमत

Oct 14, 2026
08:37 am

क्या है खबर?

ऐपल ने करीब 6 साल बाद अपने छोटे स्मार्ट स्पीकर होमपॉड मिनी का नया मॉडल पेश किया है। कंपनी ने इसे 5 रंगों में उतारा है। नए होमपॉड मिनी 2 में सिरी AI का सपोर्ट मिलेगा, जो ऐपल इंटेलिजेंस पर आधारित है। हालांकि, लॉन्च के समय यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। कंपनी के मुताबिक, इसे भविष्य में सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए जोड़ा जाएगा। नए मॉडल में बेहतर तकनीक और स्मार्ट होम से जुड़े कई फीचर्स दिए गए हैं।

स्पीकर

6 यूजर्स की आवाज पहचान सकेगा स्पीकर

होमपॉड मिनी 2 में ऐपल की S10 चिप दी गई है और यह 360 डिग्री आवाज का अनुभव देता है।

म्यूजिक चलने पर इसके ऊपरी हिस्से में गाने के रंगों के अनुसार रोशनी दिखाई देती है, जो संगीत की धुन के साथ बदलती है। कंपनी ने इस फीचर को साउंड ग्लो नाम दिया है।

सिरी AI आने के बाद स्पीकर 6 अलग-अलग लोगों की आवाज पहचान सकेगा और उनकी जरूरत के हिसाब से जवाब दे सकेगा।

काम

आईफोन और स्मार्ट होम डिवाइस के साथ करेगा काम

सिरी AI इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को ऐपल इंटेलिजेंस वाला आईफोन या आईपैड चाहिए होगा।

इसके बाद स्पीकर मैसेज में सुझाए गए गाने खोजने और खरीदारी की सूची में सामान जोड़ने जैसे काम कर सकेगा। बिना ऐसे डिवाइस वाले लोग भी इससे सवाल पूछ सकेंगे और संगीत चला सकेंगे।

होमपॉड मिनी 2 स्मार्ट होम सुरक्षा उपकरणों को आवाज से नियंत्रित करने में भी मदद करेगा। ऐपल TV 4K के साथ ऐसे 4 स्पीकर जोड़कर सराउंड साउंड बनाया जा सकेगा।

ADVERTISEMENT

कीमत

होमपॉड मिनी 2 की कितनी है कीमत?

ऐपल होमपॉड मिनी 2 की कीमत 149 डॉलर (लगभग 14,500 रुपये) रखी गई है, जो पुराने मॉडल की शुरुआती कीमत से 50 डॉलर (लगभग 5,000 रुपये) ज्यादा है।

कंपनी ने इसे पिंक, ग्रीन, ब्लू, व्हाइट और मिडनाइट रंगों में पेश किया है। यह ऐपल स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, इसकी बिक्री 30 अक्टूबर से शुरू होगी।

हालांकि, भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी जानकारी नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENT