Page Loader
ऐपल सिक्योरिटी और फीचर अपडेट को कर रही अलग, जानिए इसका लाभ
ऐपल का रैपिड सिक्योरिटी रिस्पांस डिवाइस सुरक्षा में एक गेम-चेंजर है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

ऐपल सिक्योरिटी और फीचर अपडेट को कर रही अलग, जानिए इसका लाभ

Apr 08, 2023
06:20 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज ऐपल इन दिनों अपने नए रैपिड सिक्योरिटी रिस्पांस प्रोटोकोल के साथ एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा रही है। कंपनी के इस कदम के कारण आने वाले समय में ऐपल डिवाइस पर यूजर्स सिक्योरिटी अपडेट और फीचर अपडेट को अलग-अलग इंस्टॉल कर सकेंगे। यह नियम आने के बाद यूजर्स सिक्योरिटी अपडेट को प्राथमिकता देकर कम डाटा खर्च कर अपने डिवाइस को सुरक्षित कर सकेंगे और और पसंद ना आने वाले फीचर अपडेट को इंस्टॉल करने से बच सकेंगे।

अन्य लाभ

रिबूट किए बिना अपडेट

ऐपल का रैपिड सिक्योरिटी रिस्पांस डिवाइस सुरक्षा में एक गेम-चेंजर है। यह यूजर्स को अपने डिवाइस के काम करने के तरीके को बदलने की चिंता किए बिना सुरक्षा सुधारों के साथ अप-टू-डेट रहने की अनुमति देता है। रैपिड सिक्योरिटी रिस्पांस का एक और महत्वपूर्ण लाभ यह है कि यह यूजर्स को रिबूट किया बिना उपकरणों को अपडेट करने की क्षमता प्रदान करता है। गूगल के क्रोमबुक समेत कई अन्य उपकरणों को अपडेट करने के बाद रिबूट की आवश्यकता होती है।