-
26 Jan 2019
कर्जदारों पर नजर रखने वाली ऐप लॉन्च, आसपास आते ही करेगी अलर्ट
-
चीन में इन दिनों एक ऐप काफी सुर्खियां बटोर रही है। स्थानीय प्रशासन द्वारा लॉन्च की गई यह ऐप लोगों को बताती है कि उनके आसपास ऐसा कोई व्यक्ति मौजूद है जिसने कर्ज ले रखा है।
चीन के अखबार चाइना डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, हेबई राज्य के प्रशासन द्वारा बनाई गई इस ऐप का नाम 'मैप ऑफ डेडबीट डेटर्स' रखा गया है।
इसे यहां की सोशल मीडिया ऐप वीचैट से डाउनलोड किया जा सकता है।
-
मकसद
कर्जदारों पर नजर रखने के लिए बनाई गई ऐप
-
यह ऐप यूजर्स को तब अलर्ट करती है जब वो किसी कर्जदार के 500 मीटर के दायरे में होता है।
यह ऐप कर्जदार की लोकेशन की जानकारी भी देती है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि इसमें कर्जदार की व्यक्तिगत जानकारी दी जाती है या नहीं।
इस ऐप को कर्जदारों पर निगाह रखने के मकसद से बनाया गया है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि इस ऐप में कितने कर्ज में फंसे लोगों के बारे में बताया जाता है।
-
सिस्टम
चीन में बदला कर्ज देने का सिस्टम
-
अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह कर्ज चुका पाने में समर्थ लोगों के बारे में जानकारी देगी।
चीनी संस्कृति में खर्च से ज्यादा बचत पर जोर दिया जाता है। यहां कर्ज लेना बुरा माना जाता है।
बता दें कि चीन ने हाल ही में अपने कर्ज देने के सिस्टम में बदलाव किया है। यह नया सिस्टम 2020 में लागू होगा।
इसके तहत कर्ज लेने वाले व्यक्ति को सार्वजनिक यातायात में उसके व्यवहार और भरोसे पर जज किया जाएगा।
-
लोन
न्यूड फोटो के बदले कंपनियां दे रही हैं लोन
-
कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि चीन में कई कंपनियां न्यूड फोटो के बदले लोगों को कर्ज दे रही हैं।
कई लोन कंपनियां और ई-कॉमर्स वेबसाइट अपने ग्राहकों से गारंटी के तौर पर न्यूड सेल्फी की मांग कर रही हैं।
ये कंपनियां उन युवाओं की तलाश में रहती हैं जिन्हें तुरंत लोन चाहिए होता है।
अगर कोई ग्राहक समय पर लोन नहीं चुका पाता है तो ये कंपनियां उनकी सेल्फी लीक करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करती हैं।
- चीन समाचार