Page Loader
अपोलो समूह का बड़ा एस्ट्रोयड तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां
एस्ट्रोयड 2018 UQ1 का आकार लगभग 450 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

अपोलो समूह का बड़ा एस्ट्रोयड तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां

Mar 17, 2023
11:58 am

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2018 UQ1 नामक एक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज (17 मार्च) पृथ्वी के काफी करीब पहुंचेगा। यह एस्ट्रोयड 42,037 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज यह लगभग 41 लाख किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरेगा। नासा के अनुसार, यह एस्ट्रोयड के अपोलो समूह से संबंधित है और इसका आकार किसी गगनचुंबी इमारत के समान लगभग 450 फीट चौड़ा है।

अलर्ट

एस्ट्रोयड को लेकर कब जारी होता है अलर्ट?

नासा अंतरिक्ष और पृथ्वी पर मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से सौरमंडल में मौजूद एस्ट्रॉयड्स पर नजर रखती है। बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर जब कोई एस्ट्रॉयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा का प्लेनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस संभावित खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी करता है। बता दें, एस्ट्रोयड 2018 UQ1 से पृथ्वी को किसी प्रकार के नुकसान की संभावना नहीं है।