
एंथ्रोपिक ने OpenAI के लिए बंद किया क्लाउड AI का उपयाेग, जानिए कारण
क्या है खबर?
एंथ्रोपिक ने अपने क्लाउड AI मॉडल्स तक OpenAI की API पहुंच अचानक बंद कर दी है, जिससे दोनों प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियों के बीच तनाव बढ़ गया है। यह कदम एंथ्रोपिक ने OpenAI द्वारा क्लाउड API पर उसकी सर्विस शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाने के बाद उठाया गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा कि "क्लाउड कोड दुनियाभर के कोडर्स की पसंद बन गया है, जो इसके व्यापक उपयोग और लोकप्रियता को दर्शाता है।"
सर्विस शर्तें
एंथ्रोपिक ने OpenAI पर लगाया यह आरोप
प्रवक्ता ने दावा किया कि OpenAI के तकनीकी कर्मचारी GPT-5 के लॉन्च से पहले ही एंथ्रोपिक के कोडिंग टूल्स का इस्तेमाल कर रहे थे। उनके अनुसार, यह उनकी सर्विस शर्तों का सीधा उल्लंघन था। एंथ्रोपिक की व्यावसायिक शर्तें स्पष्ट रूप से ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी उत्पाद या सर्विस बनाने, प्रतिस्पर्धी AI मॉडल को प्रशिक्षित करने या उनकी सर्विसेज को रिवर्स-इंजीनियर/डुप्लिकेट करने के लिए सर्विस का उपयोग करने से रोकती हैं। उस पर इन्हीं शर्तों का उल्लंघन का आरोप लगाया है।
जवाब
एंथ्रोपिक के कदम पर OpenAI ने क्या कहा?
OpenAI नियमित चैट इंटरफेस के बजाय विशेष डेवलपर एक्सेस (API) वाले इंटरनल टूल्स के माध्यम से क्लाउड का उपयोग कर रहा था। API एक्सेस बंद करने के जवाब में उसकी मुख्य संचार अधिकारी हन्ना वोंग ने कहा, "प्रगति का मूल्यांकन करने और सुरक्षा में सुधार के लिए अन्य AI सिस्टम्स का मूल्यांकन करना उद्योग मानक है।" उन्होंने आगे कहा कि वे एंथ्रोपिक के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन यह निराशाजनक है, क्योंकि OpenAI का API उनके लिए उपलब्ध है।