एंथ्रोपिक के क्लाउड कोड लीक से कई फीचर्स का हुआ खुलासा, कंपनी ने बताई यह वजह
क्या है खबर?
एंथ्रोपिक की ओर से पिछले दिनों जारी किए गए अपडेट के कारण कई फीचर्स का खुलासा होने के पीछे अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कोडिंग एजेंट के सोर्स कोड का गलती से जारी होना बताई है। यह स्टार्टअप के अपने उत्पाद को जल्दबाजी में लॉन्च करने से संबंधित प्रक्रिया त्रुटियों का परिणाम था। कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी पॉल स्मिथ ने कहा कि यह लीक बिल्कुल भी डाटा हैकिंग नहीं थी और गलतियों को सुधार लिया गया है।
असर
लीक से 1,900 फाइल्स हुईं प्रभावित
पॉल स्मिथ ने कहा कि एंथ्रोपिक इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से ले रहा है और फर्म में इस समस्या को हल करने पर ध्यान केंद्रित करने वाले सभी सही लोग मौजूद हैं। इस लीक से कंपनी की सुरक्षा में कुछ ही दिनों में दूसरी चूक हुई, जिससे क्लाउड कोड से संबंधित लगभग 1,900 फाइल्स और 5.12 लाख लाइन का कोड खतरे में पड़ गया है। अब उसने गलती से गिटहब पर मौजूद हजारों कोड रिपॉजिटरी को बंद करवा दिया।
गलती
इस कारण हुई थी परेशानी
पिछले सप्ताह फॉर्च्यून ने कहा था कि एंथ्रोपिक हजारों आंतरिक फाइल्स को सार्वजनिक रूप से सुलभ सिस्टम पर सेव कर रहा था, जिसमें ब्लॉग पोस्ट भी शामिल था। क्लाउड कोड निर्माता बोरिस चेर्नी ने कहा कि एंथ्रोपिक की तैनाती प्रक्रिया में कुछ मैनुअल चरण हैं और हमने उनमें से एक चरण को सही ढंग से नहीं किया।" उन्होंने कहा कि कंपनी ने अगली बार के लिए ऑटोमेशन में कुछ सुधार कर लिए हैं। कुछ और सुधार करने की योजना है।