Loading...
एंथ्रोपिक का क्लाउड डाउन, बड़ी संख्या में यूजर्स हुए प्रभावित
एंथ्रोपिक का क्लाउड डाउन

एंथ्रोपिक का क्लाउड डाउन, बड़ी संख्या में यूजर्स हुए प्रभावित

Aug 24, 2026
02:36 pm

क्या है खबर?

एंथ्रोपिक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल क्लाउड के यूजर्स को आज आउटेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर के आसपास क्लाउड को लेकर शिकायतें तेजी से बढ़ीं और इनकी संख्या 500 से ज्यादा पहुंच गई। कई यूजर्स चैटबॉट को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे, जबकि कुछ लोगों को वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर जवाब नहीं मिल रहे थे। लॉगिन और प्रॉम्प्ट भेजने में भी दिक्कत बताई गई।

परेशानी

क्लॉड चैट में सबसे ज्यादा परेशानी

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, सबसे ज्यादा 51 प्रतिशत शिकायतें क्लाउड चैट से जुड़ी थीं।

इसके बाद 27 प्रतिशत लोगों ने क्लॉड कोड और 14 प्रतिशत ने क्लाउड ऐप में परेशानी बताई। कुछ यूजर्स ने वेबसाइट, लॉगिन, API और धीमी प्रतिक्रिया की शिकायत भी की।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बताया कि प्रॉम्प्ट भेजने के बाद जवाब नहीं मिला और एरर दिखाई दिया। कुछ यूजर्स के अनुसार, पुरानी बातचीत भी लोड नहीं हो रही थी, जिससे उनका काम प्रभावित हुआ।

समस्या

एंथ्रोपिक ने भी मानी तकनीकी समस्या

एंथ्रोपिक ने स्टेटस पेज पर क्लाउड में आई समस्या की पुष्टि की।

कंपनी ने बताया कि कई मॉडल्स के अनुरोधों में सामान्य से ज्यादा गलतियां सामने आ रही थीं। इनमें क्लाउड मिथोस 5, क्लाउड फैबल 5, क्लाउड ओपस 5 और क्लाउड ओपस 4.8 शामिल थे।

इंजीनियर समस्या को ठीक करने पर काम कर रहे हैं। बाद में एंथ्रोपिक ने बताया कि ओपस 5 और फैबल 5 में एरर की दर स्थिर हुई है, जबकि बाकी मॉडल्स पर काम जारी है।

ADVERTISEMENT

अन्य

सेवाओं को सामान्य करने की कोशिश जारी

एंथ्रोपिक ने अभी क्लाउड में आई इस रुकावट की वजह नहीं बताई है।

कंपनी ने कहा है कि समस्या को ठीक करने का काम जारी है और आगे की जानकारी प्रगति के साथ साझा की जाएगी। जब तक सभी प्रभावित मॉडल सामान्य रूप से काम नहीं करने लगते, यूजर्स को बीच-बीच में परेशानी हो सकती है।

इस आउटेज से क्लॉड पर लिखने, कोडिंग, शोध और दूसरे काम करने वाले लोग प्रभावित हुए।

ADVERTISEMENT