एलेक्सा की मदद से अब निकाल सकते हैं प्रिंट आउट, आया नया फीचर
क्या है खबर?
अपने फीचर्स से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले एलेक्सा में अब नया फीचर आ गया है।
यूजर्स को सुविधा देने के लिए अमेजन एलेक्सा में प्रिंट आउट निकालने के लिए फीचर जो़ड़ दिया है।
अब इसके डिजिटल असिस्सटेंट को प्रिंटर से जोड़ सकते हैं।
इसका मतलब है कि अब आपको कुछ भी प्रिंट करने के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है।
आप सीधा वॉयस कमांड देकर प्रिंट निकाल सकते हैं।
तरीका
प्रिंटर से जोड़ने के लिए देनी होगी यह कमांड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फीचर पुराने प्रिंटर को सपोर्ट नहीं करेगा। यह केवल मॉडर्न प्रिंटर के साथ काम करेगा, जो वायरलेस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता हो।
एलेक्सा का उपयोग कर प्रिंट आउट लेने के लिए आपको अपने प्रिंटर को एलेक्सा से कनेक्टेड डिवाइस के समाने रखकर वाई फाई नेटवर्क से जोड़ना होगा।
इसके बाद आपको एलेक्सा से प्रिंटर कनेक्ट करने के लिए उसे एलेक्सा डिस्कवर माई प्रिंटर कमांड देनी होगी।
मैनुअल तरीका
मैनुअली भी कर सकते हैं प्रिंटर को एलेक्सा से कनेक्ट
बिना कमांड दिए भी आप मैनुअली एलेक्सा से अपने प्रिंटर को कनेक्ट कर सकते हैं।
इसके लिए आपको अपने डिवाइस में जाकर एलेक्सा ऐप को ओपन करना होगा।
उसके बाद होम स्क्रीन पर दिखाई दे रहे प्लस यानी + के निशान पर टैप करना होगा। फिर ऐड डिवाइस पर जाना होगा।
इसके बाद कई ऑप्शन आएंगे, उन में से प्रिंटर को सिलेक्ट करना होगा। अब आपका प्रिंटर एलेक्सा से कनेक्ट हो जाएगा।
कमांड
दे सकते हैं ये कमांड
बता दें कि अमेजन के एलेक्सा में अलग-अलग तरह के प्रिंट निकालने के लिए भिन्न-भिन्न कमांड दे सकते हैं। यह विभिन्न तरह की कमांड को सपोर्ट करता है।
इनमें लिस्ट, क्रॉसवर्ड और गेम्स, बच्चों के लिए एजुकेशनल वर्कशीट, कलरिंग पेज और टेस्ट पेज, ग्राफ पेपर और प्रिंटेड लाइन पेपर आदि शामिल हैं।
आप एलेक्सा को प्रिंट माई शॉपिंग लिस्ट, प्रिंट माई टू डू लिस्ट, प्रिंट माई कलरिंग पेज, और प्रिंट ग्राफ पेपर आदि कमांड दे सकते हैं।
अन्य फीचर्स
एलेक्सा के ये फीचर्स भी हैं कमाल
इसके साथ-साथ एलेक्सा के अन्य कई फीचर्स भी काफी अच्छे हैं। इनका उपयोग कर आप अपने अनुभव को और भी शानदार बना सकते हैं।
इससे आप गाने सुनने के साथ-साथ रेसिपी और समाचार आदि भी सुन सकते हैं।
इतना ही नहीं इसमें अलार्म लगाने के लिए भी फीचर दिया गया है। आप कमांड देकर अलार्म लगा सकते हैं।
इसके साथ ही आप टॉक शो भी इससे सुन सकते हैं।
ये सभी फीचर्स एलेक्सा को बेहतरीन बनाते हैं।