LOADING...
आज पृथ्वी के करीब पहुंच सकता है विमान के आकार का एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा
एस्ट्रोयड 2023 DX का आकार लगभग 75 फीट चौड़ा है

आज पृथ्वी के करीब पहुंच सकता है विमान के आकार का एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा

Mar 02, 2023
12:50 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2023 DX नामक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह एस्ट्रोयड लगभग 46,984 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज (2 मार्च) को यह लगभग 19 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 DX एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। इसका आकार किसी विमान के समान लगभग 75 फीट चौड़ा है।

अलर्ट

एस्ट्रोयड को लेकर कब जारी होता है अलर्ट

एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटके हुए सभी एस्ट्रोयड पर नासा का प्लेनेटरी डिफेंस ऑफिस नजर रखता है, जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तो नासा संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है। एस्ट्रोयड 2023 DX का आकार केवल 75 फीट चौड़ा है, इसलिए इससे किसी बड़े नुकसान की संभावना नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार, पृथ्वी को बड़ा नुकसान पहुंचाने के लिए किसी एस्ट्रोयड का आकार 96 किलोमीटर चौड़ा होना चाहिए।