Page Loader
पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा विमान के आकार का एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा
एस्ट्रोयड 2023 BC8 कल 59 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा

पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा विमान के आकार का एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा

Feb 10, 2023
01:17 pm

क्या है खबर?

नासा के प्लेनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस ने एस्ट्रोयड 2023 BC8 नामक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 BC8 लगभग 50,564 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और कल यह 59 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के पास से गुजरेगा। इस एस्ट्रोयड का आकार किसी विमान के समान 160 फीट चौड़ा होने का अनुमान है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े कुछ तथ्य

एस्ट्रोयड ज्यादातर मंगल और बृहस्पति की कक्षा के बीच एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं। एस्ट्रोयड आमतौर पर चट्टानों से बने होते हैं, लेकिन वे निकल और लोहे जैसी धातुओं या मिट्टी से भी बने हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि आज से लगभग 6.5 करोड़ साल पहले मेक्सिको में युकाटन प्रायद्वीप के पास एक विशाल एस्ट्रोयड पृथ्वी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और तभी डायनासोर विलुप्त हो गए थे।