
पृथ्वी की ओर बढ़ रहा विमान के आकार का एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट
क्या है खबर?
एस्ट्रोयड 2023 LV नामक एस्टेरॉयड आज पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा और इसे लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, इस एस्टेरॉयड का आकार किसी विमान के समान लगभग 110 फुट है। एस्टेरॉयड 2023 LV वर्तमान में 28,846 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ आ रहा है और आज 45 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच जाएगा।
तथ्य
एस्टेरॉयड से जुड़े तथ्य
एस्टेरॉयड के बारे में अध्ययन करके वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। नासा सौरमंडल में मौजूद एस्टेरॉयड पर अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से नजर रखता है और संभावित खतरे को देखते हुए समय-समय पर अलर्ट जारी करता है। बता दें, ज्यादातर एस्टेरॉयड बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्टेरॉयड बेल्ट में पाए जाते हैं और यह लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं।