Page Loader
Airbnb प्रतिबंधित यूजर्स से जुड़े हुए लोगों पर भी लगाएगी प्रतिबंध
Airbnb एक वेकेशन रेंटल प्लेटफॉर्म है

Airbnb प्रतिबंधित यूजर्स से जुड़े हुए लोगों पर भी लगाएगी प्रतिबंध

Mar 02, 2023
04:29 pm

क्या है खबर?

वेकेशन रेंटल कंपनी Airbnb अब उन यूजर्स पर भी प्रतिबंध लगाएगी, जो प्रतिबंधित यूजर्स से जुड़े हुए हैं। कंपनी ने बताया कि उन यूजर्स पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, जिनके किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यात्रा करने की संभावना है, जो पहले ही प्रतिबंधित हो चुका है। फैसला थोड़ा अजीब है, लेकिन कंपनी ने बचाव में कहा है कि यह यूजर्स की सुरक्षा को मजबूत करेगा। Airbnb उन यूजर्स को प्रतिबंधित करती है, जो दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हैं।

Airbnb

Airbnb क्या है?

Airbnb वेकेशन रेंटल प्लेटफॉर्म है, जो लोगों को अपने घर को किराए पर देने या अन्य लोगों के घरों में रहने की अनुमति देती है। इस ऐप का उपयोग करके आप किसी अनजान शहर में अपने लिए रेंट पर घर तलाश सकते हैं और अपने घर को भी किराए पर देकर आय अर्जित कर सकते हैं। कंपनी फैसले को वापस ले सकती है, क्योंकि इससे वह यूजर्स प्लेटफार्म पर प्रतिबंधित हो सकते हैं, जिन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा हो।