LOADING...
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 99 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा रख रही नजर
एस्ट्रोयड 2023 FY6 का आकार लगभग 99 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 99 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा रख रही नजर

Apr 02, 2023
09:35 am

क्या है खबर?

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने किसी विमान के बराबर लगभग 99 फीट चौड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज (2 अप्रैल) पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। एस्ट्रोयड 2023 FY6 नामक यह एस्ट्रोयड लगभग 81,013 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है। नासा के अनुसार, यह एस्ट्रोयड आज 23 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा।

अलर्ट

कल एक और एस्ट्रोयड पृथ्वी के पास से गुजरेगा

वैज्ञानिकों ने एस्ट्रोयड 2022 SO113 नामक एक अन्य एस्ट्रोयड के बारे में भी भविष्यवाणी की है, जो कल (3 अप्रैल) पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। अपोलो समूह का यह एस्ट्रोयड 1,032 दिनों में सूर्य के चारों ओर एक चक्कर लगाता है। बता दें, जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा का प्लेनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करता है।