Loading...
OpenAI के खिलाफ 8 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा, क्या लगा है आरोप?
OpenAI के खिलाफ 8 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा

OpenAI के खिलाफ 8 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा, क्या लगा है आरोप?

Oct 15, 2026
09:12 am

क्या है खबर?

अमेरिका में 8 राज्यों ने बुधवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए। इन राज्यों ने आरोप लगाया कि कंपनी का ChatGPT चैटबॉट सुरक्षित नहीं है और इससे बच्चों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही, कंपनी पर माता-पिता को गुमराह करने का भी आरोप लगाया गया है। आयोवा की अटॉर्नी जनरल ब्रेना बर्ड के मुताबिक, आयोवा, कंसास, नेब्रास्का, वेस्ट वर्जीनिया, अर्कांसस, एरिजोना, इडाहो और मोंटाना ने अपने-अपने राज्यों की अदालतों में अलग-अलग मामले दर्ज कराए हैं।

आरोप

ChatGPT पर क्या हैं आरोप?

आयोवा की अटॉर्नी जनरल ब्रेना बर्ड ने आरोप लगाया कि ChatGPT गलत चिकित्सकीय सलाह देता है और कुछ लोगों को दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसा सकता है।

उनके मुताबिक, चैटबॉट कुछ मामलों में लोगों को आत्महत्या के लिए भी प्रेरित कर सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी खुद को सुरक्षित बताती है, लेकिन उसके उत्पाद से लोगों को खतरा हो सकता है।

आयोवा में दर्ज मुकदमे का उद्देश्य राज्य के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना है।

जवाब

OpenAI ने आरोपों पर क्या कहा?

OpenAI के प्रवक्ता ड्रू पुसाटेरी ने कहा कि कंपनी ने अपने उत्पादों में उम्र के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था बनाई है, जो कई दूसरे AI उत्पादों में उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने बताया कि कंपनी राज्यों के साथ मिलकर ऐसे नियम बनाने पर काम कर रही है, जो पूरे उद्योग पर लागू हो सकें। उनके मुताबिक, कोई भी व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो सकती।

इसके बावजूद कंपनी विशेषज्ञों की मदद से सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने में लगातार जुटी है।

ADVERTISEMENT

अन्य

पहले भी जांच और मुकदमों का सामना कर चुकी है कंपनी

OpenAI बच्चों की सुरक्षा को लेकर पहले से जांच के दायरे में है।

फ्लोरिडा के अटॉर्नी जनरल जेम्स उथमेयर ने भी जून में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। कंपनी ने पिछले साल माता-पिता और बच्चों के लिए सुरक्षा सुविधाओं में सुधार के कदम उठाए थे।

अगस्त में उसने किशोरों के लिए ChatGPT फॉर टीन्स नाम का विशेष अनुभव शुरू किया। इसमें पढ़ाई से जुड़े फीचर्स और उम्र के अनुसार सुरक्षा उपाय शामिल किए गए हैं।

ADVERTISEMENT