Page Loader
पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा 590 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा रख रही नजर
एस्ट्रोयड 2023 CM का आकार लगभग 590 फीट चौड़ा है (तस्वीर: नासा)

पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा 590 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा रख रही नजर

Mar 14, 2023
12:06 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गगनचुंबी इमारत के समान 590 फीट चौड़े एक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज ने इस एस्ट्रोयड को एस्ट्रोयड 2023 CM नाम दिया है। यह लगभग 50,496 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से यात्रा करते हुए पृथ्वी की ओर बढ़ रहा और आज (14 मार्च) को 39 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य

एस्ट्रोयड ज्यादातर बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट में पाए जाते हैं। जब कभी यह रास्ता भटककर पृथ्वी की तरफ आने लगते हैं, तो संभावित खतरे को देखते हुए नासा का प्लेनेटरी डिफेंस ऑफिस अलर्ट जारी करता है। आज से करोड़ो वर्ष पहले एक एस्ट्रोयड मेक्सिको के युकाटन के पास पृथ्वी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसे डायनासोर के विलुप्त होने के लिए जिम्मेदार माना जाता है।