Page Loader
साल का पहला सुपरमून 19 अगस्त को आएगा नजर, जानें कब देख सकेंगे आप
अगले महीने दिखेगा सुपर ब्लू मून (तस्वीर: पिक्साबे)

साल का पहला सुपरमून 19 अगस्त को आएगा नजर, जानें कब देख सकेंगे आप

Jul 25, 2024
03:50 pm

क्या है खबर?

खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह साल काफी खास है, क्योंकि आने वाले महीने में रात के आसमान में देखने को बहुत कुछ मिलेगा। इस साल कुल 4 सुपरमून दिखने वाले हैं, जिसमें अगस्त महीने में एक सुपर ब्लू मून से जगमगाता आसमान भी दिखाई देगा। BBC स्काई एट नाइट मैगजीन के अनुसार, 2024 का पहला सुपरमून 19 अगस्त को दिखाई देगा और इसे सुपर ब्लू मून के नाम से जाना जाएगा।

समय

कब और कैसे देख सकेंगे सुपरमून?

भारतीय समय अनुसार अगला सुपरमून 19 अगस्त को रात 11:56 बजे दिखाई देगा। 2024 के शेष 3 सुपरमून 18 सितंबर, 17 अक्टूबर और 15 नवंबर को दिखाई देंगे। पिछले कुछ दशकों में खगोलीय घटना का वर्णन करने के लिए सुपरमून शब्द का इस्तेमाल किया गया है। नवंबर, 2016 में दिखाई देने वाला सुपरमून 69 वर्षों में सबसे नजदीकी सुपरमून माना जाता है। आखिरी सुपरमून 20 अगस्त, 2023 को हुआ था।

सुपरमून

क्या होता है सुपरमून?

सुपरमून तब दिखाई देता है, जब पूर्णिमा का चरण चंद्रमा के अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचने के साथ-साथ होता है। पूर्णिमा के चरण के साथ पृथ्वी और चंद्रमा के बीच न्यूनतम दूरी इस खगोलीय घटना को खास बनाती है। हालांकि, नंगी आंखों से ऐसे किसी भी अंतर को पहचानना बहुत मुश्किल है। ज्योतिषी रिचर्ड नोले ने पहली बार 1979 में 'सुपरमून' शब्द का जिक्र किया था।