NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / सबसे महँगा वीडियो गेम, सात साल और 2,000 करोड़ रुपये ख़र्च करने के बाद भी अधूरा
    अगली खबर
    सबसे महँगा वीडियो गेम, सात साल और 2,000 करोड़ रुपये ख़र्च करने के बाद भी अधूरा

    सबसे महँगा वीडियो गेम, सात साल और 2,000 करोड़ रुपये ख़र्च करने के बाद भी अधूरा

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Sep 25, 2019
    02:57 pm

    क्या है खबर?

    आज के इस डिजिटल युग में ऑनलाइन गेम का क्रेज़ ज़्यादा है। जिसे देखो वही ऑनलाइन गेम खेलते हुए दिख जाता है।

    आजकल पूरी दुनिया में ऑनलाइन मोबाइल गेम पबजी सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध है।

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दुनिया का सबसे ज़्यादा महँगा गेम भी है, जिसे बनाने में अब तक लगभग 2,000 करोड़ रुपये और सात साल का समय लग चुका है, इसके बाद भी गेम अभी अधूरा है।

    आइए उसके बारे में जानें।

    रिलीज़

    2014 में रिलीज़ किया जाना था गेम

    जानकारी के अनुसार, 2012 में क्राउड फ़ंडिंग वेबसाइट किकस्टार्टर पर एक वीडियो गेम के लिए फ़ंड इकट्ठा किया गया था।

    उस समय यह बताया गया था कि यह एक मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेम है, जो 2014 में रिलीज़ कर दिया जाएगा।

    गेम की ज़िम्मेदारी दुनिया के मशहूर गेम डिज़ाइनर क्रिस राबर्ट्स ने ली थी, इसलिए लोगों को काफ़ी भरोसा था कि ऐसा हो सकता है। इसके लिए क्रिस गेम की वेबसाइट पर कैंपेन भी चला रहे थे।

    फ़ंड

    अब तक इकट्ठे हो चुके हैं 2,045 करोड़ रुपये

    क्रिस ने कहा था कि अगर 163.3 करोड़ रुपये जुटा लिए जाते हैं, तो फिर हमें किसी निवेशक की ज़रूरत नहीं होगी।

    उनका यह लक्ष्य 18 अक्टूबर, 2013 को ही पूरा हो गया था। अब तक इस गेम के लिए लगभग 2,045 करोड़ रुपये इकट्ठे हो चुके हैं, जो अब तक किसी प्रोजेक्ट के लिए सबसे बड़ी क्राउड फ़ंडिंग है।

    इसके बाद भी गेम कब रिलीज़ होगा, यह कोई नहीं बता पा रहा है। यहाँ तक की ख़ुद क्रिस भी।

    गेम

    माइक्रोसॉफ़्ट विंडोज के लिए बनाया जा रहा है गेम

    ख़बरों के अनुसार, इस गेम का नाम 'स्टार सिटिज़न' है। यह एक स्पेस गेम है, जिसे मुख्य तौर पर माइक्रोसॉफ़्ट विंडोज के लिए बनाया जा रहा है।

    क्रिस का कहना है कि इसमें खिलाड़ियों को एक खेलने के लिए एक ब्रह्मांड मिलेगा। इसके लिए 100 स्टार सिस्टम बनाए जाने हैं, लेकिन अभी तक यह पूरा नहीं हुआ है।

    क्रिस ने अभी तक केवल दो ग्रह, नौ चाँद और एक एस्टोरॉयड बनाया है और पैसा भी ख़त्म हो रहा है।

    पैसा

    दोबारा क्राउड फ़ंडिंग से जुटाया था पैसा

    2017 में क्रिस के खाते में केवल 100 करोड़ रुपये ही बचे थे, इसलिए बाद में उन्होंने दोबारा क्राउड फ़ंडिंग से पैसा जुटाया।

    गेम पर नज़र रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि यह धोखा नहीं बल्कि मिस मैनेजमेंट है।

    क्रिस बार-बार गेम का फीचर बढ़ा रहे हैं और टीम द्वारा बनाई गई चीज़ों से संतुष्ट नहीं हो रहे हैं, इसलिए ज़्यादा समय लग रहा है।

    गेम के लीड कैरेक्टर आर्टिस्ट को पाँच कैरेक्टर बनाने में 17 महीने लग गए।

    शिकायत

    11 लाख लोगों ने गेम में लगाया है पैसा

    क्रिस की कंपनी क्लाउड इंपीरियम गेम्स में लगभग 537 कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी के अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी सहित दुनियाभर में पाँच ऑफ़िस हैं। क्रिस की पत्नी और उनके भाई भी कंपनी में काम करते हैं।

    गेम में लगभग 11 लाख लोगों ने पैसा लगाया है। गेम में देरी की वजह से कई लोगों ने अपने पैसे वापस माँगने शुरू कर दिए हैं।

    इसके लिए अमेरिका में फ़ेडरल ट्रेड कमीशन को अब तक 129 शिकायतें भी मिल चुकी हैं।

    जानकारी

    हॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं क्रिस

    अमेरिका के रहने वाले क्रिस का नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेम डिजानरों में शुमार है। इससे पहले उन्होंने विंग कमांडर और फ़्रीलैंसर जैसे सफल गेम बनाए हैं। इसके अलावा क्रिस ने हॉलीवुड में भी काम किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025