Page Loader
पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 111 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, आज पहुंच जाएगा काफी करीब
एस्ट्रोयड 2023 CY1 एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 111 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, आज पहुंच जाएगा काफी करीब

Feb 17, 2023
01:46 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक 111 फीट चौड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है जो काफी तेजी से पृथ्वी की तरफ आ रहा है। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 CY1 नामक एक एस्ट्रोयड लगभग 23,967 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज (17 फरवरी) यह 17 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, यह एस्ट्रोयड एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य 

एस्ट्रोयड लोहे और निकल जैसे धातुओं से बने होते हैं। ज्यादातर एस्ट्रोयड बृहस्पति और मंगल की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन करके वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। बता दें, नासा सौरमंडल में मौजूद एस्ट्रोयड पर अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से नजर रखता है और संभावित खतरे को देखते हुए समय-समय पर अलर्ट जारी करता है।