Page Loader
वैलेंटाइन डे के दिन पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 110 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा
एस्ट्रोयड 2023 CP 14 फरवरी को 40 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा

वैलेंटाइन डे के दिन पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 110 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा

Feb 12, 2023
10:10 am

क्या है खबर?

वैलेंटाइन डे के दिन विमान के आकार का एक एस्ट्रोयड पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है, इसको लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है। एस्ट्रोयड 2023 CP नामक एस्ट्रोयड लगभग 12,341 किमी प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और 14 फरवरी को यह पृथ्वी से लगभग 40 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। इस एस्ट्रोयड का आकार 110 फीट चौड़ा है। इसे 08 फरवरी, 2023 को खोजा गया था।

नासा कैसे रखती है नजर?

एस्ट्रोयड पर कैसे नजर रखती है नासा?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा सौरमंडल में मौजूद एस्ट्रोयड को भू-आधारित और अंतरिक्ष-आधारित दूरबीन की मदद से ट्रैक करती है। अंतरिक्ष-आधारित वेधशालाएं एस्ट्रोयड्स और उनकी विशेषताओं का पता लगाने के लिए इन्फ्रारेड सेंसर का उपयोग करती हैं। इनमें से कुछ में वाइड-फील्ड इन्फ्रारेड सर्वे एक्सप्लोरर (WISE) और NEOWISE मिशन शामिल हैं। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तो नासा संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है।