NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश: जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, 2 बार लड़ा था विधानसभा चुनाव
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, 2 बार लड़ा था विधानसभा चुनाव
    जौनपुर में भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या

    उत्तर प्रदेश: जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, 2 बार लड़ा था विधानसभा चुनाव

    लेखन गजेंद्र
    Mar 07, 2024
    12:12 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भाजपा नेता प्रमोद यादव (55) की गुरुवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे।

    वारदात को सुबह 10ः00 बजे बक्सा थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ पर यादव के घर से कुछ दूरी पर अंजाम दिया गया। गोलीबारी के बाद हमलावर अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।

    यादव की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

    हत्या

    हमलावरों ने यादव को मारीं 3 गोलियां

    घटना के समय प्रमोद यादव कहीं जाने के लिए घर से बाहर निकले ही थे कि घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ 3 गोलियां दाग दीं।

    वारदात की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरे शहर में नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। पुलिस बाइक और CCTV फुटेज की मदद से हमलावरों की तलाश कर रही है।

    भाजपा नेता की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है।

    शख्सियत

    2012 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं यादव

    प्रमोद यादव भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वह मौजूदा समय में जिला महामंत्री थे। वह 2 बार मल्हनी से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

    2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह के खिलाफ मल्हनी से ताल ठोकी थी।

    उस चुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) के पारस नाथ यादव ने चुनाव जीता था, जबकि जागृति दूसरे नंबर पर रही थीं।

    इससे पहले भी उन्होंने चुनाव लड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    भाजपा समाचार
    हत्या

    ताज़ा खबरें

    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कमल हासन
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें वेब सीरीज राणा दग्गुबाती
    चेन्नई हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय इंडिगो विमान में सवार यात्री की मौत चेन्नई
    योगी आदित्यनाथ का फैसला, उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में नहीं बन रही बात, गठबंधन टूटने की कगार पर कांग्रेस समाचार
    पेट्रोल-डीजल के भाव: 21 फरवरी की ताजा कीमत जारी, जानिए कहां-कितने बदले  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    सेना का अधिकारी बन जालसाज ने की ठगी, शिक्षक को लगाया 20 लाख रुपये का चूना साइबर अपराध
    लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में बोरे में मिला महिला का शव, रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर लखनऊ

    भाजपा समाचार

    कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा में हो सकते हैं शामिल, अटकलें तेज कमलनाथ
    प्रधानमंत्री मोदी बोले- 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला, हर क्षेत्र का विकास किया नरेंद्र मोदी
    29 फरवरी तक विपक्ष के कई सांसद और विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल- सूत्र लोकसभा चुनाव
    #NewsBytesExplainer: कितने पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ी और कितने नेता कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री बने? कमलनाथ

    हत्या

    गुरुग्राम: पति ने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या की, मां के पास रोता मिला बच्चा हरियाणा
    छत्तीसगढ़: अवैध संबंधों के शक में व्यक्ति ने पत्नी और 3 नाबालिग बच्चों की हत्या की छत्तीसगढ़
    अमेरिका: भारतीय मूल के परिवार की मौत की गुत्थी सुलझी, पति ने की पत्नी-बेटी की हत्या  अमेरिका
    गुरुग्राम: गैंगस्टर संदीप गाडौली की पूर्व गर्लफ्रेंड की हत्या से सनसनी, लाश लेकर फरार हुए आरोपी हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025