LOADING...
वक्फ संशोधन विधेयक पर JDU के बाद RLD में भी खलबली, प्रदेश महासचिव ने इस्तीफा दिया
वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने पर जयंत चौधरी की पार्टी में इस्तीफा शुरू

वक्फ संशोधन विधेयक पर JDU के बाद RLD में भी खलबली, प्रदेश महासचिव ने इस्तीफा दिया

लेखन गजेंद्र
Apr 04, 2025
06:33 pm

क्या है खबर?

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को संसद के दोनों सदनों में समर्थन देने वाली जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (RLD) में खलबली मच गई है। पार्टी के फैसले से नाराज होकर प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने चौधरी पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि जयंत चौधरी भटक चुके हैं, मुसलमानों ने उनको अपना समर्थन दिया, लेकिन उन्होंने समुदाय के साथ न्याय नहीं किया।

आरोप

क्या बोले रिजवी?

रिजवी ने अपने बयान में कहा कि जयंत की नीतियां समुदाय के हित के विपरीत हैं, मुसलमानोंं ने उनको झोली भर-भरकर वोट दिया था, लेकिन उन्होंने साथ खड़े होने की जगह वक्फ विधेयक का समर्थन किया, यह हमारी भावनाओं और अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी खुद को सेक्युलर नेता बताते थे, उन्होंने आज मुसलमानों को धोखा दिया है। उधर, हापुड़ के जिला प्रमुख जकी गौहरी ने भी इस मुद्दे पर पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा है।

ट्विटर पोस्ट

RLD के स्थानीय नेता का इस्तीफा

जानकारी

JDU के 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा

RLD से पहले बिहार में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) से भी 4 वरिष्ठ नेता इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने वक्फ विधेयक के मुद्दे पर नीतीश पर मुसलमानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पार्टी उनको नेता नहीं मान रही।