NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक संकट: 2 और कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा, बागियों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता हिरासत में
    अगली खबर
    कर्नाटक संकट: 2 और कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा, बागियों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता हिरासत में

    कर्नाटक संकट: 2 और कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा, बागियों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता हिरासत में

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 10, 2019
    06:06 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक में आज कांग्रेस के दो और विधायकों ने विधासभा स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

    इसी के साथ इस्तीफा देने वाले कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) विधायकों की संख्या 16 हो गई है।

    इस बीच कर्नाटक में मंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार मुंबई के एक होटल में ठहरे कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने पहुंच गए और घंटों बारिश में उनका इंतजार किया।

    अंत में मुंबई पुलिस ने उन्हें और अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया।

    इस्तीफे

    विधायकों के इस्तीफे के बीच स्पीकर ने कहा, रातोंरात नहीं कर सकता स्वीकार

    राज्य में पल-पल बदलते घटनाक्रम के बीच आज कांगेस को 2 विधायकों एमटीबी नागराज और डॉ के सुधाकर ने स्पीकर केआर रमेश कुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

    ये दोनों विधायक कल कर्नाटक में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे।

    इस बीच स्पीकर कुमार ने कहा, "मैंने अभी कोई इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। मैं रातोंरात ऐसा नहीं कर सकता। मैंने उन्हें 17 जुलाई का समय दिया है।"

    कांग्रेस-JD(S) गठबंधन

    16 हुई इस्तीफा देने वाले विधायकों की संख्या

    इसी के साथ इस्तीफा देने वाले कांग्रेस-JD(S) विधायकों की संख्या 16 हो गई है।

    सबसे पहले शनिवार को गठबंधन के 13 विधायकों ने इस्तीफा दिया था, जिसके बाद सरकार के ऊपर संकट खड़ा हो गया था।

    इसके बाद मंगलवार को एक और कांग्रेस विधायक रोशन बेग ने भी इस्तीफा दे दिया।

    वहीं, इस बीच दो निर्दलीय विधायक भी कर्नाटक सरकार से अपना समर्थन वापस ले चुके हैं और सरकार गिरने की कगार पर खड़ी है।

    जानकारी

    स्पीकर ने रद्द कर दिए थे 8 विधायकों के इस्तीफे

    इससे पहले कल विधानसभा स्पीकर कुमार ने 8 विधायकों के इस्तीफे रद्द करके कांग्रेस-JD(S) को अपनी सरकार बचाने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान कर दिया था। हालांकि बागी विधायकों ने इसे "असंवैधानिक" बताया है और इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।

    कोशिश

    बागी विधायकों से मिलने के लिए शिवकुमार ने किया 6 घंटे इंतजार

    वहीं, आज दिन में कांग्रेस नेता शिवकुमार मुंबई के होटल में ठहरे बागी कांग्रेस विधायकों को मनाने पहुंच गए।

    उन्होंने बारिश के बीच 6 घंटे तक बागी विधायकों से मिलने का इंतजार किया।

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने यहां कमरा बुक किया है। मेरे दोस्त यहां रुके हुए हैं। एक छोटी सी समस्या है, जिसके बारे में हमें बात करनी है। यहां डराने-धमकाने की कोई बात नहीं है। हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।"

    मुंबई पुलिस

    बागी विधायकों ने की थी होटल में घुसने न देने की मांग

    लेकिन मुंबई पुलिस ने शिवकुमार को होटल में घुसने नहीं दिया।

    मंगलवार को ही बागी विधायकों ने पुलिस को चिट्ठी लिखकर कहा था, "हम कर्नाटक विधानसभा के चुने हुए विधायक हैं और पवई के होटल रेनिसैंस में रुके हुए हैं। हमने सुना है कि एचडी कुमारस्वामी, डीके शिवकुमार और अन्य नेता होटल में आने वाले हैं। हम इससे डरे हुए हैं और उनसे मिलना नहीं चाहते। कृपया मामले में हमारी मदद करें और उन्हें होटल परिसर में ना घुसने दें।"

    ट्विटर पोस्ट

    हिरासत में कांग्रेस नेता

    Mumbai: #Karnataka Minister DK Shivakumar, Milind Deora other Congress leaders who were detained, have been kept at Kalina University rest house. They were sitting outside Renaissance - Mumbai Convention Centre Hotel when they were detained by police. pic.twitter.com/K2EgyB3O6f

    — ANI (@ANI) July 10, 2019

    कार्रवाई

    हिरासत में लिए गए शिवकुमार और अन्य कांग्रेस नेता

    जब शिवकुमार होटल के बाहर डटे रहे तो अंत में मुंबई पुलिस ने अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ उन्हें हिरासत में ले लिया।

    हिरासत में लिए गए विधायकों में पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा भी शामिल हैं।

    उन्हें कालिना विश्वविद्यालय के आराम गृह पर रखा गया है।

    देवड़ा ने भारतीय जनता पार्टी पर राज्य और पुलिस मशीनरी का गलत प्रयोग करने का आरोप लगाया और बागी विधायकों को कांग्रेस भेजने की मांग की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    कर्नाटक
    भारतीय जनता पार्टी
    मुंबई पुलिस

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    मुंबई

    भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा किन मामलों में हैं आरोपी और किन मामलों से हुईं बरी, जानिये भारतीय जनता पार्टी
    मुंबई की लोकसभा सीट के लिए मुकेश अंबानी ने किया कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन मुकेश अंबानी
    प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, शिवसेना में हुईं शामिल शिवसेना समाचार
    जियो गीगाफाइबर मात्र 600 रुपये में ऑफ़र कर रही है ट्रिपल सर्विस कॉम्बो, जानें भारत की खबरें

    कर्नाटक

    कर्नाटकः प्रसाद खाने से 11 लोगों की मौत के मामले में 2 गिरफ्तार, जांच जारी देश
    कुमारस्वामी के 'बेरहमी से गोली मारने' के निर्देश पर बोले येदियुरप्पा- मुख्यमंत्री से ऐसी उम्मीद नही कर्नाटक सरकार
    कर्नाटक में सियासी पारा उफान पर, भाजपा विधायकों ने गुरुग्राम में डाला डेरा लोकसभा
    क्या था भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' और अब यह फिर कर्नाटक में क्यों चर्चा में है? कांग्रेस समाचार

    भारतीय जनता पार्टी

    कौन हैं लोकसभा के नए स्पीकर ओम बिरला? जानें नरेंद्र मोदी
    कैमरों से लैस होगी योगी की एंटी रोमियो स्क्वॉड, माता-पिता को फुटेज दिखा किया जाएगा शर्मसार योगी आदित्यनाथ
    क्या है 'एक देश, एक चुनाव' और इस पर पूरी बहस? जानें इसके फायदे और नुकसान भारत की खबरें
    नियमों से चलेगा सदन, नहीं होगी धार्मिक नारों की इजाजत- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला लोकसभा

    मुंबई पुलिस

    #MeToo: आलोक नाथ के खिलाफ रेप के मामले में एफआईआर दर्ज बॉलीवुड समाचार
    बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिसवाले को रोकना पड़ा महंगा, गिरफ्तार हुआ युवक मुंबई
    असम पुलिस ने किया ट्वीट, 'किसी का गांजा गुम हुआ तो घबराएं नहीं, संपर्क करें' ट्विटर
    झारखंड: तबरेज की लिंचिंग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ का छात्रों की बस पर हमला शिवसेना समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025