NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल के 'रेप इन इंडिया' बयान पर माफी की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा
    राहुल के 'रेप इन इंडिया' बयान पर माफी की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा
    राजनीति

    राहुल के 'रेप इन इंडिया' बयान पर माफी की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा

    लेखन प्रमोद कुमार
    December 13, 2019 | 12:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    राहुल के 'रेप इन इंडिया' बयान पर माफी की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा

    राहुल गांधी के बयान को लेकर शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही को कुछ देर तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दरअसल, राहुल गांधी ने झारखंड में कहा था कि 'मेक इन इंडिया' अब 'रेप इन इंडिया' बन गया है। उनके इस बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा की महिला सांसदों ने भी राहुल गांधी से माफी की मांग की है।

    क्या कहा स्मृति ईरानी ने?

    स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा, "सदन का नेता यह आह्वान करता है कि हिंदुस्तान की महिलाओं का बलात्कार होना चाहिए। ये राष्ट्र के इतिहास में पहली बार हुआ है। कांग्रेस पार्टी का नेता रेप जैसे संगीन जुर्म को राजनीतिक मखौल का हिस्सा बना रहा है। गांधी खानदान का बेटा सरेआम यह कहता है कि आओ हिंदुस्तान में बलात्कार करो। क्या राहुल गांधी यह संदेश देना चाहते हैं।"

    राहुल के बयान पर आक्रामक हुईं स्मृति ईरानी

    Union Minister Smriti Irani in Lok Sabha on Rahul Gandhi's 'rape in India' remark: This is first time in history that a leader is giving a clarion call that Indian women should be raped. Is this Rahul Gandhi's message to the people of the country? pic.twitter.com/BSTDlIoZ1h

    — ANI (@ANI) December 13, 2019

    राज्यसभा में भी राहुल के बयान पर हंगामा

    स्मृति के बयान के दौरान भारतीय जनता पार्टी की तमाम महिला सांसद अपनी जगहों पर खड़ी हो गई और 'राहुल गांधी माफी मांगो' के नारे लगाने लगीं। वहीं राज्यसभा में 'राहुल गांधी माफी मांगों' के नारे लगा रहीं महिला सांसदों का चेयरमैन वैंकेया नायडू ने रोका। उन्होंने कहा कि आप किसी ऐसे व्यक्ति का नाम नहीं ले सकते हैं, जो इस सदन का हिस्सा नहीं है। बढ़ते हंगामे के बीच सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई।

    क्या था राहुल गांधी का बयान?

    दरअसल, झारखंड के गोड्डा में चुनावी रैली में राहुल गांधी ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 'मेक इन इंडिया' लेकिन आप जहां कहीं भी देखते हैं वह 'रेप इन इंडिया' है। उत्तर प्रदेश में एक विधायक ने महिला के साथ बलात्कार किया, फिर उसके साथ एक्सीडेंट हो गया, लेकिन नरेंद्र मोदी ने एक शब्द भी नहीं कहा।"

    राज्यसभा में हुआ हंगामा

    Few MPs in Rajya Sabha raise slogans of 'Rahul Gandhi maafi maango' over Rahul Gandhi's 'rape in India' remark; Rajya Sabha Chairman M Venkaiah Naidu says, "you cannot take the name of a person who is not a member of this House. No body has the business to disturb the House". pic.twitter.com/Ojp2BthDBO

    — ANI (@ANI) December 13, 2019
    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    झारखंड
    भारतीय जनता पार्टी
    लोकसभा
    राहुल गांधी
    महिलाओं के खिलाफ अपराध
    स्मृति ईरानी
    राज्यसभा

    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव: पहले दौर का मतदान जारी, नक्सलियों ने बम से उड़ाया पुल भारतीय जनता पार्टी
    झारखंड में 10,000 आदिवासियों पर देशद्रोह का मुकदमा, राहुल गांधी ने खड़े किए सवाल राहुल गांधी
    महाराष्ट्र के बाद झारखंड में मुश्किलों में भाजपा, सहयोगी पार्टियां बना रही दबाव भारतीय जनता पार्टी
    झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान, 30 नवंबर से पांच चरणों में डाले जाएंगे वोट हरियाणा

    भारतीय जनता पार्टी

    भाजपा सांसद बोले- संस्कृत बोलने से ठीक होता है नर्वस सिस्टम, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल मध्य प्रदेश
    भाजपा के सबसे ज्यादा सांसद, विधायकों पर दर्ज हैं महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बिहार
    कर्नाटक: येदियुरप्पा सरकार के लिए अहम दिन, आज घोषित होंगे उपचुनावों के नतीजे कर्नाटक
    भाजपा का आरोप- शराब के नशे में लोकसभा में पहुंचे भगवंत मान, नार्को टेस्ट की मांग आम आदमी पार्टी समाचार

    लोकसभा

    13 दिसंबर, 2001: जब लोकतंत्र के मंदिर पर पांच आतंकियों ने बरसाई थी गोलियां... पाकिस्तान समाचार
    भारतीय नागरिकता पाने की उम्मीद लगाए हिंदू शरणार्थी परिवार ने बेटी का नाम 'नागरिकता' रखा पाकिस्तान समाचार
    नागरिकता संशोधन बिल को पहली कानूनी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका केरल
    राज्यसभा में पेश किया गया नागरिकता (संशोधन) बिल, भाजपा को पारित होने की उम्मीद राज्यसभा

    राहुल गांधी

    प्रधानमंत्री मोदी का यह ट्वीट बना इस साल का 'गोल्डन ट्वीट' ट्विटर
    आयकर विभाग का कांग्रेस को नोटिस, चंदे में 170 करोड़ रुपये कालाधन लेने का आरोप हैदराबाद
    गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह ने दो बार मांगी माफी, राहुल को भी लपेटा लोकसभा
    उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में ली शपथ भारतीय जनता पार्टी

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    अयोध्या के महंत बोले- बलात्कारियों को मारने वालों को दूंगा एक लाख रुपये का ईनाम तेलंगाना
    नहीं थम रही महिलाओं को जलाने की घटनाएं, अब मुजफ्फरपुर में छात्रा को लगाई गई आग तेलंगाना
    क्या ऐसे मिलेगा रेप मामलों में जल्दी न्याय? 15 राज्यों में फास्ट ट्रैक कोर्ट ही नहीं ओडिशा
    उन्नाव: शिकायत दर्ज कराने आई महिला से पुलिस ने कहा- रेप होने के बाद आना दिल्ली

    स्मृति ईरानी

    कैसे रुकेंगे महिलाओं के खिलाफ अपराध? निर्भया फंड का इस्तेमाल ही नहीं कर रहीं सरकारें लोकसभा
    योगी ने शुरू की कन्या सुमंगला योजना, सरकार करेगी जन्म से पढ़ाई तक का सारा इंतज़ाम उत्तर कोरिया
    महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी और RSS के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए शख्स गिरफ्तार नरेंद्र मोदी
    भाजपा सांसद रमा देवी पर विवादित टिप्पणी के लिए आजम खान ने मांगी माफी भारतीय जनता पार्टी

    राज्यसभा

    क्या है राज्यसभा का गणित और नागरिकता संशोधन बिल पारित कराने के लिए भाजपा की योजना? शिवसेना समाचार
    नागरिकता संशोधन बिल पर शिवेसना का यू-टर्न; पहले किया विरोध, फिर "राष्ट्रहित" में किया समर्थन मुस्लिम
    नागरिकता संशोधन बिल: अमेरिका में भी उठे सवाल, अमित शाह पर पाबंदियां लगाने की मांग लोकसभा
    लोकसभा से पारित हुआ विवादित नागरिकता (संशोधन) बिल, अब राज्यसभा में असली चुनौती लोकसभा
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023