NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / DU छासंघ चुनाव में ABVP का परचम, अध्यक्ष सहित चार में से तीन सीट पर कब्जा
    राजनीति

    DU छासंघ चुनाव में ABVP का परचम, अध्यक्ष सहित चार में से तीन सीट पर कब्जा

    DU छासंघ चुनाव में ABVP का परचम, अध्यक्ष सहित चार में से तीन सीट पर कब्जा
    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 13, 2019, 06:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    DU छासंघ चुनाव में ABVP का परचम, अध्यक्ष सहित चार में से तीन सीट पर कब्जा

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के चुनाव में शीर्ष चार में तीन सीट पर कब्जा किया है। ABVP के खाते में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव का पद आया है। वहीं कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को मात्र सचिव के पद से संतोष करना पड़ा। पिछले साल भी DUSU चुनावों का परिणाम ऐसा ही रहा था।

    किसे मिला कौन सा पद?

    अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला ABVP के अश्वित दहिया और NSUI की चेतना त्यागी के बीच था, जिस पर अश्वित ने 19,000 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष के पद पर ABVP के प्रदीप तंवर ने 8,574 मतों और संयुक्त सचिव के पद पर ABVP की शिवांगी कारवाल ने 2,914 मतों के अंतर से कब्जा जमाया। सचिव के पद के लिए NSUI के आशीष लांबा ने ABVP के योगी राठी को 2,053 मतों से शिकस्त दी।

    कल हुआ था मतदान

    DUSU की इन चार पदों पर कल (गुरुवार) को मतदान हुआ था, जिसमें 39.90 प्रतिशत छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। पिछले साल 44.46 प्रतिशत के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत में चार प्रतिशत की कमी आई। मतगणना आज सुबह 8:30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन उम्मीदवारों के देरी से आने के कारण ये दो घंटे बाद शुरू हुई। सुबह से ही रुझानों में ABVP आगे चल रही थी।

    16 उम्मीदवार थे मैदान में

    चुनाव में चार महिलाओं समेत कुल 16 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर थी। पूरे कैंपस में 52 मतदान केंद्रों की 144 EVM पर 1.3 लाख छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बीच EVM में खराबी की खबरें भी आई थीं।

    "कैंपस की राजनीति में दिलचस्पी नहीं ले रहे छात्र, इसलिए कम हुआ मतदान"

    DU के पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी डीएस रावत ने मतदान प्रतिशत कम रहने के लिए बदलते राजनीतिक माहौल को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा, "पूरे दिन छात्रों की उपस्थिति कम रही। DU का राजनीतिक माहौल बदल गया है। छात्र अब कैंपस की राजनीति में उतनी दिलचस्पी नहीं लेते जितनी वो पहले लेते थे। अगर विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ और कॉलेज संघ के चुनाव साथ नहीं कराए होते तो मतदान प्रतिशत और कम रहता।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    चुनाव
    ABVP
    चुनाव परिणाम

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई कैंसर
    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान

    कांग्रेस समाचार

    DMK ने 2021-22 में विज्ञापन पर खर्च की 87 प्रतिशत राशि, भाजपा रही पीछे चुनाव आयोग
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र  भारत जोड़ो यात्रा
    भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप जम्मू-कश्मीर
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला कश्मीर में साथ आए भारत जोड़ो यात्रा

    चुनाव

    त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग
    अमेरिकाः हाउस स्पीकर के चुनाव में ट्रंप को मिला 1 वोट, सदन ने उड़ाई हंसी अमेरिका
    साल 2023 में किन राज्यों में होने वाले चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव का माहौल तय करेंगे? लोकसभा चुनाव
    गुजरात: इस गांव में राजनीतिक पार्टियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, वोट न डालने पर जुर्माना गुजरात

    ABVP

    छात्रों के बीच झड़प के बाद अब JNU के बाहर लगाए गए भगवा झंडे और पोस्टर दिल्ली पुलिस
    JNU में बीती रात हिंसा, छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप दिल्ली पुलिस
    झांसी: ननों से बदसलूकी के मामले ने तूल पकड़ा, अमित शाह ने कही कार्रवाई की बात उत्तर प्रदेश
    JNU में हिंसा: घटना को हुआ एक महीना, आज तक एक भी गिरफ्तारी नहीं दिल्ली पुलिस

    चुनाव परिणाम

    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: टीम थरूर ने लगाया अनियमितता और सबूतों को नुकसान पहुंचाने का आरोप शशि थरूर
    चुनाव आयोग ने किया उपराष्ट्रपति चुनाव का ऐलान, 6 अगस्त को होगा मतदान वेंकैया नायडू
    उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी की जीत, मुख्यमंत्री बने रहेंगे उत्तराखंड
    पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव: पिछली बार किस राज्य में किस पार्टी ने मारी थी बाजी? पंजाब

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023