Page Loader
RSS नेता सुरेश भैयाजी जोशी बोले- औरंगजेब की कब्र का मुद्दा अनावश्यक, उदारता-समावेशिता का प्रतीक
RSS नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने औरंगजेब कर कब्र के मुद्दे को अनावश्यक बताया

RSS नेता सुरेश भैयाजी जोशी बोले- औरंगजेब की कब्र का मुद्दा अनावश्यक, उदारता-समावेशिता का प्रतीक

लेखन गजेंद्र
Mar 31, 2025
06:03 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने महाराष्ट्र में उठे औरंगजेब के कब्र के मामले को अनावश्यक बताया है। उन्होंने नागपुर में मीडिया से कहा, "औरंगजेब का मुद्दा अनावश्यक उठाया गया है। उसकी मृत्यु यहां हुई है तो कब्र भी यहां बनी हुई है, जिसकी श्रद्धा है वो वहां जाएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज ने तो अफजल खान की कब्र बनवाकर एक मिसाल कायम की थी। यह भारत की उदारता और समावेशिता का प्रतीक है।"

बयान

नागपुर जाने के बाद फडणवीस के बयान में भी दिखा बदलाव

जोशी ने आगे कहा कि कब्र जहां है वही बनी रहेगी, कोई भी इसे देखना चाहे तो वह वहां जा सकता है। नागपुर जाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान में भी थोड़ा परिवर्तन दिख रहा है। उन्होंने भी साफतौर पर कहा है कि हम औरंगजेब को पसंद करें या न करें, यह कब्र संरक्षित स्मारक है, इससे छेड़छाड़ नहीं की जा सकती, लेकिन किसी को औरंगजेब का महिमामंडन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले RSS नेता भैयाजी जोशी