LOADING...
हरियाणा: टिकट कटने से नाराज रणजीत चौटाला ने भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दिया
हरियाणा में भाजपा से टिकट न मिलने पर रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया (तस्वीर: एक्स/@Ch_RanjitSingh)

हरियाणा: टिकट कटने से नाराज रणजीत चौटाला ने भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दिया

लेखन गजेंद्र
Sep 05, 2024
02:26 pm

क्या है खबर?

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें 9 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है। इसमें रानियां विधानसभा से विधायक रणजीत सिंह चौटाला भी शामिल हैं। वह हरियाणा में मौजूदा भाजपा सरकार में मंत्री हैं। चौटाला ने टिकट न मिलने पर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही ऐलान किया है कि वह रानियां विधानसभा क्षेत्र से हर हाल में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

इस्तीफा

भाजपा के अंदरखाने नाराजगी

यह लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पहली बार है जब भाजपा को जम्मू-कश्मीर के बाद हरियाणा में भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद अंदरखाने नाराजगी झेलनी पड़ रही है। रणजीत चौटाला ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि भाजपा ने उन्हें डबवाली सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया, वह चुनाव केवल रानियां से ही लड़ेंगे, चाहें निर्दलीय लड़ना पड़े। भाजपा ने रानियां से जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज को टिकट दिया है।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले रणजीत सिंह चौटाला