राहुल गांधी का RSS पर निशाना, बोले- महिलाओं को अपनी संपत्ति मानता है पुरुषों का संगठन
क्या है खबर?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दशहरे के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को निशाने पर लिया और उनको संविधान के खिलाफ काम करने वाला पुरुषों का संगठन बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि RSS पुरुषों का ऐसा संगठन है, जो महिलाओं को अपनी संपत्ति मानता है और संविधान के खिलाफ काम करता है। उन्होंने खुशी जाहिर की कि RSS से जुड़े कई लोगों की घरों की महिलाएं राहुल का समर्थन करती हैं।
बयान
क्या बोले राहुल?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने लिखा, 'RSS पुरुषों का एक ऐसा समूह जो संविधान के खिलाफ है और मानता है कि औरतें पुरुषों की संपत्ति हैं। मैं शिव-शक्ति में विश्वास रखता हूं। इसीलिए उनसे लड़कर मुझे बहुत खुशी मिलती है। सबसे अच्छी बातहै कि उनकी अपनी ही कई औरतें मेरे समर्थन में हैं।'
राहुल ने लिखा कि वह पुरुष रूप में शिव और स्त्री रूप में शक्ति, दोनों पर विश्वास करते हैं, इसलिए RSS से खुलकर लड़ते हैं।
समारोह
राहुल के पोस्ट के क्या है मायने
राहुल ने यह पोस्ट ऐसे समय पर की है, जब RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को विजयदशमी के अवसर पर नागपुर में तमाम मुद्दों पर भाषण दिया है।
उन्होंने विपक्ष के 'सत्ता परिवर्तन अभियान' को निशाने पर लिया और कहा कि भारत वैश्विक ताकतों के निशाने पर है, जो शासन बदलने से देश को कमजोर करना चाहती हैं।
भागवत ने कहा कि यह तूफान पश्चिम से उठा है, जो हर तरह के सिस्टम के खिलाफ है।