राहुल गांधी ने कहा- युवक के शरीर में 200 छर्रे, FIR दर्ज होने तक नहीं हटेंगे
क्या है खबर?
दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों पर चली पैलेट गन के मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरना दे रहे हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है और घायल युवक साहिल लोचव के शिकायत के बावजूद भी FIR दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि छात्र के शरीर में पैलेट गन के 200 छर्रें हैं। उन्होंने कहा कि FIR दर्ज होने तक वह थाने से नहीं हटेंगे।
बयान
पुलिस को ऊपर से आदेश- राहुल
कांग्रेस नेता राहुल ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पेलेट गन से घायल हुए मामले में FIR दर्ज न करने के लिए ऊपर से आदेश जारी किए गए थे।
साहिल की चोटों का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में उनके शरीर और आंख में छर्रे हैं और उनकी आंख की रोशनी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि छर्रे साहिल के दिल के पास फंसे हैं और उन्हें निकाला नहीं जा सका है।
ट्विटर पोस्ट
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: Media Bite | Parliament Street Police Station, New Delhi https://t.co/Fvf6NxHxqy
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 21, 2026
बयान
राहुल ने मीडिया को दिखाया छर्रे
राहुल ने मीडिया को छर्रे दिखाए और दावा किया कि यह साहिल के शरीर से निकाले गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने पैलेट गन नहीं चलाई। तो, बस एक ही सवाल उठता है, किसी ने तो ऐसा किया ही होगा...वाकई कोई अपराध हुआ है।"
दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि साहिल की शिकायत स्वीकार कर ली गई है और मामला अदालत में विचाराधीन है।
चरखा
थाने के बाहर चरखा कातना शुरू
साहिल के वकील ने आरोप लगाया कि 14 अगस्त को अधिकारियों से संपर्क करने के बाद पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि शिकायत पढ़ने के बाद अधिकारियों ने लौटा दिया और कहा कि मामला दर्ज नहीं किया जाएगा क्योंकि उन्हें ऊपर से आदेश थे।
राहुल थाने परिसर के अंदर हैं और बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता बॉक्स चरखा चला रहे हैं और तालियां बजाते हुए "जय-जगत, जय-जगत" गाने गा रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
थाने के बाहर चरखा
#WATCH | Delhi: Congress workers use a box charkha and sing songs as they protest outside Parliament Street Police Station.
— ANI (@ANI) August 21, 2026
Lok Sabha LoP Rahul Gandhi continues to remain here after meeting the DCP. He is here with Sahil Lochav, who suffered pellet gun injuries during the… pic.twitter.com/iyaNOWga5h