Page Loader
राहुल गांधी ने हार स्वीकार की, जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को दी बधाई

राहुल गांधी ने हार स्वीकार की, जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को दी बधाई

May 23, 2019
06:19 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनावों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जनता मालिक है और जनता ने अपना निर्णय दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में विचारधार की लड़ाई है और इस चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की जीत हुई है।

जानकारी

अभी तक के ये रुझान

लोकसभा चुनाव के अब तक के रुझान और नतीजों में भाजपा का NDA गठबंधन 345 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस का UPA गठबंधन तीन अंकों से नीचे महज 95 सीटों पर सिमट गया। अन्य को 102 सीटें मिलीं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

जानकारी

अमेठी से स्मृति ईरानी को जीतने पर दी बधाई

राहुल ने कहा कि स्मृति ईरानी को अमेठी से जीत मिली है और इसके लिए वो उन्हें बधाई देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी को अब प्यार से अमेठी की देखभाल करनी चाहिए।

चुनावी रुझान

अमेठी से हारे, वायनाड से जीते

अभी तक के रुझानों के मुताबिक, राहुल गांधी अमेठी से 32 हजार से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाने वाली अमेठी में इस बार भाजपा ने स्मृति ईरानी को दूसरी बार उतारा था। स्मृति ने कई महीनों तक अमेठी में रुककर प्रचार किया था। इसका फायदा उन्हें मिला और उन्होंने राहुल गांधी को उनके गढ़ में मात दे दी। बता दें, वायनाड से राहुल गांधी 8 लाख से ज्यादा वोट से आगे चल रहे हैं।

जानकारी

प्रियंका गांधी ने दी भाजपा को बधाई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी भारतीय जनता पार्टी को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वो जनादेश को स्वीकार करते हैं और इस जीत के लिए भाजपा बधाई की पात्र है।

ट्विटर पोस्ट

प्रियंका गांधी का बयान

जानकारी

स्मृति ईरानी ने दी यह प्रतिक्रिया

अमेठी में राहुल गांधी को हराने के बाद स्मृति ईरानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता।'

ट्विटर पोस्ट

स्मृति ईरानी की प्रतिक्रिया