'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर कायम राहुल, बोले- मैं माफी नहीं मांगूगा, मोदी मांगे माफी
क्या है खबर?
राहुल गांधी ने अपने 'रेप इन इंडिया' वाले बयान के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, "मैं इन लोगों से कभी माफी नहीं मानूंगा। धन्यवाद।"
गौरतलब है कि राहुल ने झारखंड में कहा था कि 'मेक इन इंडिया' अब 'रेप इन इंडिया' बन गया है। उनके इस बयान पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ था।
स्मृति ईरानी समेत भाजपा की महिला सांसदों ने माफी की मांग थी। इस पर राहुल की यह प्रतिक्रिया आई है।
जानकारी
लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश- राहुल
राहुल ने कहा कि सरकार पूर्वोत्तर खासतौर असम में नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों से ध्यान बंटाने के लिए उन्हें निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें लोकसभा में जवाब देने का मौका नहीं दिया गया।
ट्वीट
राहुल ने ट्वीट किया मोदी का पुराना वीडियो
राहुल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को पूर्वोत्तर जलाने, देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने और अपने भाषणों में दिल्ली को देश की रेप कैपिटल बताने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा, "मेरे पास वीडियो क्लिप है जिसमें मोदी दिल्ली को रेप कैपिटल बोल रहे हैं। वो मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए मुझे निशाना बना रहे हैं।"
कुछ देर बाद राहुल ने यह वीडियो ट्वीट भी किया। इसे आप नीचे देख सकते हैं।
ट्विटर पोस्ट
राहुल ने शेयर किया मोदी का पुराना वीडियो
Modi should apologise.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 13, 2019
1. For burning the North East.
2. For destroying India’s economy.
3. For this speech, a clip of which I'm attaching. pic.twitter.com/KgPU8dpmrE
बयान
राहुल के इस बयान पर मचा हंगामा
झारखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि वो 'मेक इन इंडिया' बनाएंगे, लेकिन आज आप कहीं भी देखिये तो यह 'रेप इन इंडिया' है।
उन्होंने कहा, "मैं साफ कर देना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया की बात कही थी। हमने सोचा था अखबारों में मेक इन इंडिया से संबंधित हेडलाइन आएगी, लेकिन पेपर खोलते ही उसमें सिर्फ 'रेप इन इंडिया' ही दिखता है।"
जानकारी
मोदी हिंसा का इस्तेमाल करते हैं- राहुल
राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक विधायक ने महिला के साथ बलात्कार किया, फिर उसके साथ एक्सीडेंट हो गया, लेकिन नरेंद्र मोदी ने एक शब्द भी नहीं कहा। मोदी हिंसा का इस्तेमाल करते हैं। महिलाओं के खिलाफ हिंसा हो रही है।
ट्विटर पोस्ट
राहुल ने दिया था यह बयान
#WATCH Rahul Gandhi, Congress in Godda, Jharkhand: Narendra Modi had said 'Make in India' but nowadays wherever you look, it is 'Rape in India'. In Uttar Pradesh Narendra Modi's MLA raped a woman, then she met with an accident but Narendra Modi did not utter a word. (12.12.19) pic.twitter.com/WnXBz8BUBp
— ANI (@ANI) December 13, 2019
निशाना
स्मृति ईरानी ने राहुल को लपेटा
स्मृति ईरानी ने लोकसभा में राहुल के इस बयान को लेकर उन पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, "सदन का नेता यह आह्वान करता है कि हिंदुस्तान की महिलाओं का बलात्कार होना चाहिए। ये राष्ट्र के इतिहास में पहली बार हुआ है। कांग्रेस पार्टी का नेता रेप जैसे संगीन जुर्म को राजनीतिक मखौल का हिस्सा बना रहा है। गांधी खानदान का बेटा सरेआम यह कहता है कि आओ हिंदुस्तान में बलात्कार करो। क्या राहुल गांधी यह संदेश देना चाहते हैं।"