Loading...
मोदी सरकार और CEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राहुल बोले- लोकतंत्र बचाने हर कोई आए
राहुल गांधी ने विपक्ष के मार्च को शिव की बारात बताया

मोदी सरकार और CEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राहुल बोले- लोकतंत्र बचाने हर कोई आए

लेखन गजेंद्र
Oct 12, 2026
01:16 pm

क्या है खबर?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कनॉट प्लेस से सुप्रीम कोर्ट तक दोपहर 1:30 बजे से 'दिल्ली चलो' मार्च का आह्वान किया, जिसमें सभी लोगों से शामिल होने की अपील की है। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ मार्च में हर एक को शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर 1:30 बजे नहीं आ सकते तो 3 बजे सुप्रीम कोर्ट के सामने आइए।

मार्च

विरोध मार्च 'शिव की बारात'

राहुल ने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च 'शिव की बारात' की तरह है और उनके नृत्य 'तांडव' की तरह है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए कोई भी योजना की जरूरत नहीं है, कोई भी इसमें शामिल हो सकता है। इस मार्च में कोई भी आ सकता है।

उन्होंने कहा कि जो आकाशवाणी भवन जाने के लिए भी कोई योजना नहीं थी, वो अचानक ही हुआ था।

विरोध

3 बजे सुप्रीम कोर्ट के सामने आइए- राहुल

राहुल ने कहा कि अगर 1:30 बजे लोग कनॉट प्लेस से शुरू होने वाले मार्च में किसी कारण से शामिल नहीं हो सकते हैं, तो वे 3 बजे सुप्रीम कोर्ट के सामने आ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि 3 बजे सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की जाएगी और लोग वहां बड़ी संख्या में पहुंचकर एकजुटता दिखा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार हटते नहीं और चुनाव प्रक्रिया नहीं सुधरती।

ADVERTISEMENT

बयान

ज्ञानेश कुमार मुझसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं- राहुल

राहुल से एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या ज्ञानेश कुमार किसी माध्यम से आप तक पहुंचना चाहते हैं।

इस पर राहुल ने कहा, "मेरे पास संदेश आ रहे हैं। वो ये प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहे हैं। मेरा उनसे कहना है कि आपने अपराध किया है, आप मुख्य अपराधी नहीं हैं, लेकिन आपने गलती की है। उनके लिए आसान है कि इस्तीफा दो और निकल जाओ, हम लोग माफ करने की सोचेंगे। हमें पता है कि आप पर दबाव है।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

ADVERTISEMENT