NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / सीताराम येचुरी के निधन पर राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, किसने क्या कहा?
    अगली खबर
    सीताराम येचुरी के निधन पर राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, किसने क्या कहा?
    सीताराम येचुरी के निधन पर राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दुख जताया (तस्वीर: एक्स/@RahulGandhi)

    सीताराम येचुरी के निधन पर राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, किसने क्या कहा?

    लेखन गजेंद्र
    Sep 12, 2024
    05:13 pm

    क्या है खबर?

    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार शाम को 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

    उनके निधन पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए अपने पुराने दिनों को याद किया।

    राहुल ने एक्स पर येचुरी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर लिखा, 'सीताराम येचुरीजी मेरे मित्र थे। भारतीय विचार के रक्षक और हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले। मुझे हमारी लंबी चर्चाएं याद आएंगी।'

    श्रद्धांजलि

    CPI के महासचिव डी राजा ने क्या लिखा?

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने एक्स पर लिखा, 'कॉमरेड सीताराम येचुरी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। सीताराम समकालीन समय में वामपंथी और कम्युनिस्ट आंदोलन के सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक थे। मेरा उनसे जुड़ाव दशकों पुराना है। राष्ट्रीय राजनीति में आने के बाद, हमने संयुक्त मोर्चा सरकार की संचालन समिति और बाद में UPA-1 के साझा न्यूनतम कार्यक्रम को आकार देने जैसे कई मंचों पर साथ काम किया। उनकी कमी महसूस होगी।'

    निधन

    ममता बनर्जी और प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, 'यह जानकर दुख हुआ कि सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। वे एक अनुभवी सांसद थे और उनका निधन राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक क्षति है।'

    प्रियंका गांधी ने लिखा, 'सीताराम येचुरी का निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनकी सेवा और समर्पण सम्मान योग्य है। वे एक सहज रूप से सभ्य इंसान थे, जिन्होंने राजनीति की कठोर दुनिया में संतुलन और सौम्यता की भावना लाई।'

    दुख

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर लिखा, 'सीताराम येचुरी जी के निधन से बहुत दुखी हूं। वे मुद्दों पर अपने बौद्धिक दृष्टिकोण और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ाव के लिए जाने जाते थे। राजनीतिक स्पेक्ट्रम के सभी नेताओं के साथ उनकी व्यावहारिक बहस ने उन्हें अपनी पार्टी से परे पहचान दिलाई।'

    इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, चिराग पासवान, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल समेत कई अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सीताराम येचुरी
    राहुल गांधी
    ममता बनर्जी

    ताज़ा खबरें

    मोहनलाल की इन सुपरहिट फिल्मों के बने हिंदी रीमेक, चमके अक्षय कुमार समेत ये बॉलीवुड सितारे मोहनलाल
    'हेरा फेरी 3' ही नहीं, अक्षय कुमार की यह फिल्म भी छोड़ चुके हैं परेश रावल परेश रावल
    क्या गाड़ी का रंग भी बढ़ाता है गर्मी? जानिए क्या है सच्चाई कार
    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कहा- पाकिस्तानी एजेंट्स से मिली, 2023 से दानिश के संपर्क में थी पाकिस्तान समाचार

    सीताराम येचुरी

    लड़ाईयों से भरे हैं महाभारत और रामायण, कैसे मान लें हिंदू हिंसक नहीं होते- सीताराम येचुरी भोपाल
    EVM ट्रैकिंग और VVPAT मिलान की मांग को लेकर चुनाव आयोग से मिलेंगी विपक्षी पार्टियां भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सभी VVPAT पर्चियों के EVM से मिलान करने की याचिका चेन्नई
    RSS मानहानि केस में राहुल ने खुद को बताया निर्दोष, जानें क्या है मामला मुंबई

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष पर निशाना साधा, बोले- आप प्रधानमंत्री से हाथ मिलाते वक्त झुके ओम बिरला
    लोकसभा में आज राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब दे रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा
    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, NEET पर बहस की मांग नरेंद्र मोदी
    हाथरस जाएंगे राहुल गांधी, भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलेंगे हाथरस

    ममता बनर्जी

    ईद पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- CAA, NRC और UCC लागू नहीं होने दूंगी नागरिकता कानून
    रामेश्वरम कैफे में धमाके के आरोपियों की गिरफ्तारी पर भाजपा और ममता बनर्जी आमने-सामने क्यों हैं? पश्चिम बंगाल
    TMC ने जारी किया घोषणापत्र, CAA रद्द करने और UCC लागू नहीं करने का वादा तृणमूल कांग्रेस
    ममता बनर्जी का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा- राम नवमी पर दंगा करने की साजिश  पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025