NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हंस राज हंस और सनी देओल के बाद भाजपा में शामिल हुए पंजाबी गायक दलेर मेहंदी
    राजनीति

    हंस राज हंस और सनी देओल के बाद भाजपा में शामिल हुए पंजाबी गायक दलेर मेहंदी

    हंस राज हंस और सनी देओल के बाद भाजपा में शामिल हुए पंजाबी गायक दलेर मेहंदी
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 26, 2019, 03:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हंस राज हंस और सनी देओल के बाद भाजपा में शामिल हुए पंजाबी गायक दलेर मेहंदी

    हंस राज हंस के बाद एक और गायक ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। अपनी गायकी से दुनियाभर में नाम कमा चुके दिलेर मेहंदी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने हंस राज हंस, केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, गौतम गंभीर और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। उनके शामिल होने से पहले सनी देओल और हंस राज हंस भाजपा में शामिल हुए थे।

    मीका के भाई और हंस राज हंस के समधी हैं दलेर

    दलेर मेहंदी का जन्म 18 अगस्त, 1967 को पटना में हुआ था। उन्होंने पांच साल की छोटी उम्र से गाना शुरू कर दिया था। उनका पहला एलबम 'ता रा रा' था, जिसने दिलेर मेहंदी को एक अलग पहचान दिलाई। इसके बाद आए उनके 'तुनक तुनक' एलबम ने उन्हें दुनियाभर में मशहूर कर दिया। दलेर के छोटे भाई मीका सिंह भी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हंस राज हंस दलेर के समधी हैं।

    भाजपा से जुड़े दलेर मेहंदी

    Singer Daler Mehndi joins Bharatiya Janata Party (BJP) in presence of BJP North West Delhi candidate Hans Raj Hans and Union Minister Vijay Goel. pic.twitter.com/1qeYIS44JG

    — ANI (@ANI) April 26, 2019

    फिलहाल जमानत पर बाहर है दलेर मेहंदी

    दलेर मेंहदी को गैर-कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में दो साल की सजा मिली हुई है। फिलहाल वो जमानत पर बाहर है।

    हंस राज हंस को दिल्ली से मिला टिकट

    भाजपा ने पंजाबी गायक हंस राज हंस को उत्तर पश्चिम दिल्ली से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनको उदित राज की जगह टिकट दिया गया है। भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में उप चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था। हंस राज हंस 2009 लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार के तौर पर जालंधर से चुनाव लड़े थे, हालांकि, वो यहां से जीत नहीं पाए।

    भाजपा में शामिल हुए थे सनी देओल

    बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी उन्हें पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दे सकती हैं। अमित शाह ने सनी देओल से मुलाकात की थी। इसके बाद कयास लगाये जाने लगे थे कि सनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सनी ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए कहा, "जिस तरह मेरे पापा इस परिवार के साथ जुड़े थे। उन्होंने अटल जी के साथ काम किया। आज मैं मोदी जी के साथ जुड़ रहा हूं।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    विजय गोयल
    सनी देओल
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    नई CNG कार खरीदना चाहते हैं तो इन बेहतरीन विकल्पों पर जरूर करें विचार टाटा टियागो
    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी इन भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए ऑस्कर पुरस्कार
    एलोवेरा जूस का रोजाना सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं ? हृदय रोग
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर समाप्त, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया भारतीय हॉकी टीम

    भारतीय जनता पार्टी

    'पठान' विवाद: प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा नेताओं को निर्देश, बेवजह के बयान न दें पठान फिल्म
    वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' से पंकज त्रिपाठी की पहली तस्वीर, दिखे हूबहू अटल अटल बिहारी वाजपेयी
    भाजपा मुफ्त राशन तब देती है जब उसे वोट चाहिए- अखिलेश यादव अखिलेश यादव
    मनोज तिवारी तीसरी बार बनेंगे पिता, शेयर किया पत्नी की गोदभराई का वीडियो मनोज तिवारी

    विजय गोयल

    नेताओं के लिए 'सब चंगा सी', आप प्रदूषण से बचने के लिए गाजर खाइये दिल्ली
    किन-किन पुराने मंत्रियों को नहीं मिली प्रधानमंत्री मोदी की नई टीम में जगह, जानें नरेंद्र मोदी
    14 AAP विधायक संपर्क में होने के दावे के बाद एक AAP विधायक भाजपा में शामिल दिल्ली
    खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच भाजपा का दावा, कहा- 14 AAP विधायक हमारे संपर्क में दिल्ली

    सनी देओल

    'गदर 2' के बाद सनी देओल लाएंगे 'जिसने लाहौर नहीं देखा', राजकुमार संतोषी से मिलाए हाथ बॉलीवुड समाचार
    सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' इस दिन सिनेमाघरों में फिर से होगी रिलीज गदर फिल्म
    सनी की 'गदर 2' की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर की 'एनिमल' से भिड़ेगी फिल्म गदर 2 फिल्म
    गदर 2: सनी देओल की दिखी पहली झलक, इस बार पहिया उठाए नजर आए 'तारा सिंह' बॉलीवुड समाचार

    लोकसभा चुनाव

    न्यूजीलैंड: नए प्रधानमंत्री की तलाश शुरू, जेसिंडा अर्डर्न के उत्तराधिकारी की रेस में ये नाम आगे न्यूजीलैंड
    न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न का इस्तीफे का ऐलान, कहा- अब ऊर्जा नहीं बची न्यूजीलैंड
    रिमोट वोटिंग और इससे संबंधित RVM क्या है, जिसका कई पार्टियों ने किया विरोध? चुनाव आयोग
    भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- लोकसभा चुनाव के लिए हर मतदाता तक पहुंचें भाजपा समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023