LOADING...
प्रियंका गांधी उपचुनाव से करेंगी राजनीति में पदार्पण, कांग्रेस ने दिया संकेत
प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस ने जानकारी दी

प्रियंका गांधी उपचुनाव से करेंगी राजनीति में पदार्पण, कांग्रेस ने दिया संकेत

लेखन गजेंद्र
May 03, 2024
01:43 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की चर्चित अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद चर्चा का माहौल है, लेकिन किसी भी सीट पर प्रियंका गांधी को उम्मीदवार न बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में निराशा भी दिख रही है। इसको लेकर कांग्रेस के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, 'राहुल गांधी राजनीति और शतरंज के मंजे हुए खिलाड़ी हैं। रायबरेली सीट विरासत नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। भाजपा के समर्थक-चापलूस धराशायी हो गए हैं।'

संकेत

प्रियंका को लेकर क्या बोले जयराम?

प्रियंका को लेकर जयराम ने लिखा, 'प्रियंका जी धुआंधार प्रचार कर रही हैं और अकेली नरेंद्र मोदी के हर झूठ का जवाब सच से देकर उनकी बोलती बंद कर रही हैं। इसीलिए ज़रूरी था कि उन्हें सिर्फ अपने चुनाव क्षेत्र तक सीमित ना रखा जाए। प्रियंका तो कोई भी उपचुनाव लड़कर सदन पहुंच जाएंगी।' उन्होंने आगे लिखा, 'शतरंज की कुछ चालें बाकी हैं, थोड़ा इंतजार कीजिए।' बता दें, प्रियंका को रायबरेली से चुनाव लड़ाने की मांग उठ रही थी।

ट्विटर पोस्ट

पढ़िए, जयराम रमेश का पूरा संदेश